सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी- आप मेरे लाखों हाथ जैसे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी- आप मेरे लाखों हाथ जैसे

Last updated: September 11, 2018 12:02 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम व मुख्य सेविकाओं से बातचीत की। मोदी ने इस दौरान इन कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। मोदी ने कहा कि इस देश का प्रधानमंत्री कह सकता है कि उसके लाख हाथ हैं और ये आप सब हैं।
पीएम मोदी ने कहा ‘सरकार का ध्यान पोषण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने पर है। टीकाकरण की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। इससे महिलाओं और बच्चों को खासी मदद मिलेगी। अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बच्चों और 85 लाख से ज्यादा महिलाओं का टीकाकरण कराया गया है।’ मोदी ने आगे कहा कि पूर्वी देश की महिलाओं को इस बात की जानकारी है कि किस तरह इंसेफेलाइटिस की बीमारी बढ़ रही है। हमारी सरकार ने इससे निपटने के लिए कई मिशन शुरू किए हैं।
‘हर मां  पर बच्चों को मजबूत करने का जिम्मा’
मोदी ने ये भी कहा ‘देश की हर मां पर बच्चों को मजबूत करने का जिम्मा है। पोषण यानी खानपान, टीकाकरण, स्वच्छता। पहले भी इसके बारे में लोग जानते थे लेकिन तब ऐसी कोई योजना नहीं थी। इन तमाम बातों में पहले बहुत अधिक सफलता नहीं मिली। बहुत कम संसाधनों वाले देश भी इस मामले में हम से आगे निकल गए हैं।
बच्चे को ‘जिंदा’ करने की कहानी
इस दौरान झारखंड के सरायकेला के उर्माल की रहनेवाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनीता देवी ने एक घटना की जानकारी पीएम मोदी को दी। मनीता ने बताया कि उर्माल में एक बार नवजात शिशु को परिवारवालों ने मृत मान लिया था। जब मनीता ने जिद कर बच्चा अपने हाथ में लिया तो उसकी धड़कनें चल रही थी। तब मनीता ने जल्दी से एक पाइप के जरिए बच्चे के नाक और मुंह से पानी निकाला और इसके तुरंत बाद बच्चा रोने लगा। मनीता ने बच्चे की मां मनीषा को उसे अपना दूध पिलाने को कहा। मनीषा और उसके बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। मिशन इंद्रधनुष से देश में टीकाकरण को दूर-दराज इलाकों में भी बल मिला है वाकई आपने जीवन बचाने का कार्य किया है। मैं देश के उन हजारों-लाखों डॉक्टरों का भी आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जो बिना कोई फीस लिए, गर्भवती महिलाओं की जांच कर रहे हैं।
‘एनीमिया बड़ी समस्या’
एनीमिया एक बहुत बड़ी समस्या है। देश में काफी संख्या में लोग एनीमिया के शिकार हैं। ये बीमारी आयोडीन और आयरन जैसे तत्वों की कमी से होती है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में आयोडीन युक्त नमक का उपयोग बढ़ा है। अब आप सभी कार्यकर्ताओं को आयोडीन और आयरन युक्त डबल फोर्टिफाइड नमक के इस्तेमाल के लिए लोगों को और जागरूक करना पड़ेगा ताकि एनीमिया जैसी बीमारियों को दूर किया जा सके।
एनीमिया हर वर्ष सिर्फ एक प्रतिशत की दर से घट रही है। सरकार ने तय किया कि राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत इस गति को तीन गुना किया जाए। एनीमिया मुक्त भारत के इस संकल्प को आप सभी पूरी ताकत से पूरा करने वाले हैं। एनीमिया से मुक्ति का मतलब लाखों गर्भवती महिलाओं और बच्चों को जीवन दान।
मोदी ने कहा कि आपको ये भी जानकारी है कि होम बेस्ड न्यूबोर्न केयर के माध्यम से आप हर वर्ष देश के लगभग सवा करोड़ बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। आपकी मेहनत से ये कार्यक्रम सफल हो रहा है, जिसके कारण इसको और विस्तार दिया गया है। अब इसको होम बेस्ड चाइल्ड केयर का नाम दिया गया है।
’15 महीने में 11 बार बच्चे का हालचाल लें’
मोदी ने कहा कि पहले जन्म के 42 दिन तक आशा वर्कर को 6 बार बच्चे के घर जाना होता था। अब 15 महीने तक 11 बार आपको बच्चे का हालचाल जानना जरूरी है। मुझे विश्वास है कि आपके स्नेह और अपनेपन से एक से एक बेहतरीन नागरिक देश को मिलेंगे। बच्चे की ही नहीं बल्कि प्रसूता माता के स्वास्थ्य की भी आप सभी चिंता कर रहे हैं। सुरक्षित मातृत्व अभियान जो सरकार ने चलाया है उसकी अधिक से अधिक जानकारी आपको लोगों तक पहुचानी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाकिस्तान सरकार ने छीना पीओके के लोगों से ‘पानी’, सड़कों पर उतरे लोग
Next Article देश को अणुबम की नहीं अणुव्रत की आवश्यकता हैः मुनि जिनेश कुमार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

खाद की दुकानों पर छापेमारी, 11 नमूने लिए गए; तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
state
October 24, 2026
मनीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर लामबंद हुए कांग्रेसी
state
October 23, 2026
25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
entertainment Mumbai / Maharshtra
October 23, 2026
अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?