ठाणे। साध्वी श्री अणिमाश्री जी साध्वी श्री मंगल प्रज्ञाज़ी व साध्वीवृंद के मंगल प्रेरणा से तेरापंथ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनारार्थ श्री अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी ठाणे, मिरा भायंदर महारास्ट्र के सदस्य 11,12,13 अक्टूबर को बेंगलोर के लिये रवाना होंगे। पिछले दिनों साध्वी श्री अणिमा श्री जी के सानिध्य में तथा प्यारचंद मेहता एवं अभिषेक बापना के नेतृत्व में गुरुदर्शन यात्रा के बैनर का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रिय राष्ट्रीय संगठन संयोजक प्यारचंदजी मेहता, महाराष्ट्र संयोजक अभिषेक बापना, सहसंयोजिका सीमा साँखला, ठाणे के संयोजक मनोहर कच्छरा, सहसंयोजक राजेश बापना, महिला संयोजिका ममता श्रीश्रीमाल, प्रतिभा चोपड़ा, सभा मंत्री जयंती बरलोटा, अरविंद हिंगड़, सुभाष हिंगड़, मीना बापना, भारती ओस्तवाल, कोमल कच्छरा, सीमा वागरेचा, सुखिया मांडोत आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही। कार्यक्रम की तैयारियों में सभी लगे हुए हैं। संघ यात्रा को लेकर सभी में काफी उत्साह है।
अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी की गुरुदर्शन यात्रा 11, 12 एवं 13 को, तैयारियों जोरों पर

