मुंबई। आमेट मित्र मंडल मुंबई के तत्वावधान में 43वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन मांडवी रिजॉर्ट विरार में संपन्न हुआ। आमेट महिला मंडल मुंबई की अध्यक्ष विमला हिरण के नेतृत्व में दो वर्षीय कार्यकाल की संपन्नता पर दो चरण में कार्यक्रम आयोजित हुआ, प्रथम चरण की शुभ शुरुआत चारवी विनीत सूर्या, दिव्या अनुज सूर्या के गणेश वंदना व नवकार मंत्र स्तुति से हुई।
थाना की बहनों ने दो वर्ष में हुए कार्यक्रमों को कव्वाली के रूप में सुंदर प्रस्तुति दी। अध्यक्ष विमला हिरण ने सभी का स्वागत करते हुए 2 वर्ष में मिले सहयोग, स्नेह, विश्वास के लिए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यकारिणी बहनों ने रोचक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। सभी बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।मंत्री ललिता डांगी ने दो वर्षीय कार्यकाल का मंत्री प्रतिवेदन का वाचन किया और शुभ प्रसंग पर आई हुई राशि के लिए बहनों को सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष सरोज डांगी ने दो वर्षीय आय- व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया व बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान दिया तत्पश्चात अध्यक्ष विमला हिरण ने पूरी कार्यकारिणी बहनों के साथ अपने पद का विसर्जन किया ।
द्वितीय चरण में चुनाव अधिकारी श्रीमती निर्मलाजी चंडालिया और सह चुनाव अधिकारी पुष्पाजी गेलड़ा ओर ललिता जी लोढ़ा ने अध्यक्ष विमला हिरण व उनकी पूरी कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल की बधाई देते हुए चुनाव की प्रक्रिया को सब बहनों के साथ साझा की तत्पश्चात आमेट महिला मंडल की 16वीं अध्यक्ष के रूप में आमेट निवासी वाशी प्रवासी श्रीमती भावना ललित जी बाफना के नाम की घोषणा की ।
विमला हिरण ने सभी पूर्वाध्यक्ष की उपस्थिति में नव मनोनीत अध्यक्ष का तिलक लगाकर शॉल माला से सम्मान किया व मंगल भावना संगान से शुभकामना प्रेषित की ।कार्यक्रम में किरण लोढ़ा, प्रमिला सूर्या, विजया दूग्गड़ ,कीर्ति सूर्या, सुखिया मांडोत, पवन मांडोत,दिलखुश बाफना, स्वीटी सूर्या , लता सूर्या , अरुणा चौरडिया, मीना सांखला ,ज्योति बाफना, कुसुम चंडालिया ,रेखा डांगी , वंदना बाफना,संगीता चण्डालिया, किरण बाफना,मीना बाफना,हेमा हिंगड का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम का कुशल संचालन रंजना बाफना ने किया!
आमेट महिला मंडल का 43 वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न

