मुंबई: समय की मांग को ध्यान में रखते हुए गोल्ड एंटीक ज्वेलरी में पिछले 20 सालों से एक अलग पहचान बनाने वाले वसुपति ज्वेलर्स के चेयरमैन मनसुख कोठारी, मुकेश कोठारी और पिछले 10 सालों से डायमंड ज्वेलरी के क्षेत्र में पहेचान बना चुके शुभ डायमंड्स के चेयरमैन रौनक लोढा ने मिलकर नई रिटेल वेंचर ‘आकार द ज्वेलरी स्टुडियों’ लांच की। यह कार्यक्रम मुम्बई के बीकेसी स्थित ट्राइडेंट होटल में रखा गया। मेवाड़ मुर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष मोहनलाल पामेचा, रोशन लाल कोठारी, शांतिलाल लाल लोढ़ा, राकेश कोठारी आदि ने ‘आकार के लोबो’ का विधिवत अनावरण कर इस नये उपक्रम की शुरुआत करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपतियों के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की विशेष तौर पर उपस्थिति रही। ‘आकार द ज्वेलरी स्टुडियों’ की इस ग्रैंड लॉन्चिंग प्रोग्राम में शादी करने जा रही लड़कियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। लड़कियों को ‘आकार द ज्वेलरी स्टुडियों’ के आभूषण काफी पसंद आए। लॉन्चिंग के साथ रखे गए एक्जिबिशन में महिलाओं की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही।
मनसुख कोठारी व रोनक लोढ़ा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में राजस्थानी ज्वेलरी की बाजार में बड़े स्तर पर मांग हैं, लेकिन परंपरागत डिजाइंस पर काम बहुत कम हो रहा है। इसी के मद्देनजर हम गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी का एक ऐसा कलेक्शन लेकर आए हैं जो अभिजात्य वर्ग के लोगों की हर मांग को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी ने विशेष शोध करके 14 वीं शताब्दी से लेकर 19वीं शताब्दी तक के दौर की डिजाइन को आधुनिक परिवेश में सामने लाने का फैसला किया है और इसी के चलते ‘आकार द स्टूडियो’ की परिकल्पना साकार हुई है। गौरतलब है कि आकार करेगा ’आपकी सोच को साकार’ टैग लाईन के साथ शुरू हुए इस उपक्रम में गोल्ड व डायमंड आभूषणों का एक विशेष कलेक्शन है, जिसमें सभी रेंज की ज्वेलरी उपलब्ध होगी।
लॉन्चिंग के बाद द्वितीय सत्र के दौरान सुप्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट पूजा गलवानी, इमेज कंसलटर शीतल जैन के नेतृत्व में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें विवाह समारोह के दौरान किस प्रकार का मेकअप करना चाहिए और किस प्रकार की ज्वेलरी किन कपड़ों के साथ पहनने चाहिए, इस पर विशेष रूप से न्यू अपकमिंग दुल्हनों को समझाया गया। इस दौरान आयोजित एग्जीबिशन में दिनभर महिलाओं की भीड़ उमड़ती रहीl
समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आकार के फाउंडर सदस्य रोनक लोढ़ा के पिता व मेवाड संघ मुबंई के मुख्य चुनाव अधिकारी बी.बी. लोढ़ा ने कहा कि ‘आकार ज्वेलरी स्टूडियो’ राजस्थानी परिवारों में पहने जाने वाले आभूषणों की महत्वपूर्ण रेंज लेकर आया है। जो सभी के दिलों में जगह बनाएगी।
शुभ डायमंड के संस्थापक सदस्य अशोक तातेड़ ने अपने उदबोधन में कहा की आकार की लॉन्चिंग के साथ ही मेवाड़ के इन तीनो युवाओं ने सबसे बड़ा संदेश दिया। वह यह है कि वर्तमान परिदृश्य मे बिजनेस सेक्टर में बडी सफलता हासिल करनी है तो सामूहिक शक्ति अथवा जॉइंट वेंचर में काम करना होगा। आकार की यह परियोजना बाजार के अन्य व्यापारियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी। जिसका फायदा पूरे ज्वेलरी इंडस्ट्री को मिलेगा।
इस अवसर पर ख्यालीलाल तातेड, कुंदनमल कोठारी, हरकलाल लोढ़ा, चतरलाल लोढ़ा, भाग्य श्री कच्छारा, तरुणा बोहरा, दिलीप नाबेडा, सुरेंद्र कोठारी, अशोक बाफना, सुनील कच्छारा, नरेंद्र बांठिया, शिल्पिन तातेड़, प्रकाश मादरेचा, श्रीपाल कोठारी, नवरतन गन्ना, विनोद बोहरा, पारस कोठारी, बाबूलाल समदरिया, विनोद बडाला, सुभाष बडाला, तेजराज गन्ना, भाग्यश्री कच्छारा सहित बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज की विभिन्न हस्तियां मौजूद थीं।
आकार-द ज्वेलरी स्टुडियो’ का ट्राइडेंट होटल में हुआ ग्रैंड लॉन्चिंग

