By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने विराट कोहली
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने विराट कोहली

Last updated: September 12, 2018 8:01 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

दुबई:भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंत टेस्ट बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज के रूप में किया है। कोहली ने 59.30 की औसत से 5 मैचों की सीरीज में 593 रन बनाए, लेकिन भारत यह सीरीज 1-4 से गंवा बैठा। सीरीज के शुरू में कोहली ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से 27 अंक पीछे थे, लेकिन अब वह उनसे एक अंक आगे हैं। कोहली एजबेस्टन टेस्ट के बाद पहली बार शीर्ष पर पहुंचे थे और फिर उन्होंने ट्रेंटब्रिज टेस्ट के बाद नंबर एक स्थान हासिल किया।
अब वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ 4 अक्तूबर से होने वाली 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के दौरान अपनी नंबर एक रैंकिंग का बचाव करने की कोशिश करेंगे। भारत के लोकेश राहुल और ऋषभ पंत ने भी 5वें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में क्रमश: 149 और 114 रन बनाने की बदौलत लंबी छलांग लगाई है। राहुल रैंकिंग में अब 16 पायदान ऊपर 19वें और पंत 63 स्थान ऊपर 111वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में नाबाद 86 रन बनाए जिससे वह 12 पायदान ऊपर 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडरों की सूची में भी वह एक पायदान आगे बढ़कर दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं।
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टेर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से शानदार तरीके से विदाई ली। ओवल टेस्ट के मैन आफ द मैच कुक ने टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में रहकर अपने करियर का अंत किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस मैच में 71 और 147 रन बनाए और अपनी टीम को 118 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस यादगार प्रदर्शन से उन्होंने 11 स्थान की छलांग लगाई और 10वें स्थान पर रहकर अपने करियर का अंत किया। अन्य बल्लेबाजों में जो रूट दूसरी पारी में 125 रन बनाने की बदौलत एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों में जोस बटलर 9 पायदान ऊपर 23वें और मोईन अली 5 पायदान ऊपर 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने नंबर एक रैकिंग के साथ सीरीज का अंत किया। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद एंडरसन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 903 हासिल की थी। सीरीज के शुरू में उनकी रेटिंग 892 अंक थी। अभी उनके 899 अंक हैं। जिन अन्य गेंदबाजों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया उनमें बेन स्टोक्स (1 पायदान ऊपर 27वें) आदिल राशिद (6 पायदान ऊपर 44वें) ओर सैम कुरन (4 पायदान ऊपर 51वें स्थान) शामिल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने इंटरनेशनल हॉकी से लिया संन्यास
Next Article पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?