सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आईसीसी के सुरक्षा नियमों से नाखुश है भारतीय टीम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

आईसीसी के सुरक्षा नियमों से नाखुश है भारतीय टीम

Last updated: July 1, 2019 11:42 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बर्मिंघम:यहां जारी विश्व कप-2019 में आईसीसी के कड़े सुरक्षा नियमों को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम खासी परेशानी महसूस कर रही है। भारतीय टीम को कई बार प्रशंसकों के अति उत्साह के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा है जिससे उन्हें अपना काम करने में परेशानी आती है।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि कई ऐसे मामले हैं जहां उत्साहित प्रशंसकों ने सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर खिलाड़ियों के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेनी चाही। आईसीसी के नियमों के कारण भारतीय टीम प्रबंधन को इससे निपटने में दिकक्त आई है।

सूत्र के मुताबिक, “आईसीसी के नियमों के अनुसार, सुरक्षा ऐसी होनी चाहिए कि वो दिखे नहीं। लेकिन, टूर्नामेंट के मौजूदा हालात को देखकर ऐसा जरूरी हो गया है कि सुरक्षा कमीर् का अस्तित्व नजर आए क्योंकि टीम होटल के पास कई प्रशंसक खड़े रहते हैं।”

भारतीय टीम का डर भी अपनी तरफ से सही है क्योंकि हाल ही में टीम होटल में ऐसा वाकया हुआ था जहां उत्साहित प्रशंसकों ने खिलाड़ियों की फोटो लेनी शुरू कर दी और बिना इजाजत उनकी निजता में दखल दिया। एक खिलाड़ी ने आईएएनएस से कहा कि वे प्रशंसकों के ऑटोग्राफ लेने और सेल्फी खिंचवाने की उत्सुकता को समझते हैं, लेकिन क्रिकेटरों को भी निजता चाहिए होती है क्योंकि उन्हें अपना ध्यान अपने प्रदर्शन पर लगाना होता है।

खिलाड़ी ने कहा, “हम समझते हैं कि जब हम अच्छा करते हैं तो लोग हमें पहचानने लगते हैं और एक समय वह हमारे साथ फोटो लेना चाहते हैं या ऑटोग्राफ लेना चाहते हैं। कोई भी उनकी इच्छा पर सवाल नहीं कर रहा है, लेकिन हम भी इंसान हैं और हमें भी निजता की जरूरत है। हम भी जब बच्चे थे तो हम भी ऑटोग्राफ के लिए जाते थे और जब नहीं मिलता थो हमें निराशा होती थी, लेकिन कई बार ऐसा समय होता है कि जब आप फोटो खिंचवाने के मूड में नहीं होते हैं और तब प्रशंसकों को बुरा लगता है और वो अपनी राय बना लेते हैं।”

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बीते शनिवार को हुए मैच के दौरान दोनों टीमों के प्रशंसकों की झड़प इस बात का एकदम सटीक उदाहरण है कि भारतीय टीम की चिंता क्यों जायज है और क्यों आईसीसी को इस मामले में दखल देते हुए केवल मैदान पर ही नहीं बल्कि टीम के होटल के आसपास भी सुरक्षा कड़ी करनी चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article श्रीलंका की वेस्टइंडीज पर टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार चौथी जीत, 23 रन से हराया
Next Article भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए 500 वर्ष पुराने गुरुद्वारे के कपाट खुले

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन
social
November 2, 2026
जयपुर में होगा ‘देवी विज्ञानम’ के ट्रेलर का भव्य अनावरण, फिल्म की स्टारकास्ट और आध्यात्मिक जगत की दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद
entertainment
November 2, 2026
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र मुंबई का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मांडवी रिसार्ट में मनाया गया
social
November 2, 2026
पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?