सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आदित्य ठाकरे के समर्थन में वर्ली में उर्दू और गुजराती समेत 6 भाषाओं में लगे पोस्टर्स
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

आदित्य ठाकरे के समर्थन में वर्ली में उर्दू और गुजराती समेत 6 भाषाओं में लगे पोस्टर्स

Last updated: October 2, 2019 5:00 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्वव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आदित्य, ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं जो चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। ऐसे में आदित्य के चुनाव प्रचार में कोई कमी न रहे इसलिए शिवसेना ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी। वर्ली में वोटर्स को लुभाने के लिए पार्टी ने 6 भाषाओं में पोस्टर्स लगाए हैं।
आदित्य की तस्वीर के साथ लगे यह पोस्टर गुजरती, हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू और कन्नड़ भाषा में हैं। इसमें से एक में वर्ली के लोगों को संबोधित करते हुए अभिवादन किया गया। एक पोस्टर में गुजराती भाषा में वर्ली की जनता से संवाद करते हुए पूछा गया- ‘केम छो वरली’ (वरली के लोग आप कैसे हैं)।
सबसे ज्यादा उर्दू पोस्टर्स की हो रही चर्चा 
सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा उर्दू भाषा में लगे आदित्य के पोस्टर की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्टर को शिवसेना की कट्टर हिंदूवादी छवि से अलग बता रहे हैं। कुछ लोग इसे नए नेता की नई शिवसेना भी कह रहे हैं।
प्रतिष्ठा की सीट बनी वर्ली
शिवसेना के लिए वर्ली सीट प्रतिष्ठा का सवाल है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि पहली बार चुनाव लड़ने उतरे ठाकरे परिवार के सदस्य को बंपर जीत दिलाई जाए। ऐसे में कार्यकर्ताओं की तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। फिलहाल, कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की तरफ से अभी इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। वली को शिवसेना की सुरक्षित सीट माना जाता है।
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। रिजल्ट 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में शिवसेना और भाजपा गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस-राकांपा से है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कपिल देव ने सीएसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
Next Article एलिसा हिली ने महिला क्रिकेट का हाईएस्ट स्कोर बनाया, 61 गेंद पर 148 रन की पारी खेली

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?