मुंबई। मुलुंड में शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवतीजी के सानिध्य में होली चातुर्मास का भव्य आयोजन किया गया। शासन श्री जी ने जनमेदिनी को संबोधित करते हुए कहा ऋतु के तीन प्रकार है: शरद, गर्मी व बसंत। बसंत ऋतु में व्यक्ति शुभ व पवित्र वायु प्राप्त करता है । कहा भी गया एक शुभ हवा सौ दवा। वर्ष मैं चार प्रकार के पर्व आते हैं: बांध ली राखी, मनाली दिवाली, जपली नवरात्रि, खेली होली। आज खेली जाने वाली होली का पर्व आया है। हम सब मिलकर क्रोध, मान, माया, लोक को जलाए। होली पर विस्तार से बताते हुए कहा कि अपेक्षा है शीलव्रत, सरलता व पवित्रता की। आज दुशील व बुरे कर्मो की होली जलाएं। होली व कामपाल की आशक्ति को होली में भष्म करें और कामदलाली न करे, धर्म दलाली करें। साध्वी ललिताश्रीजी व साध्वी शारदाप्रभा जी वह सम्यकयशा जी ने गीतिका से सभा को मंत्रमुक्त कर दिया। साध्वी शारदाप्रभा जी ने अपने विचार रखे। साध्वी पंकजश्रीजी ने होली पर्व पर कषायों का शमन कैसे करें इस पर विचार रखते हुए कहा नमस्कार मंत्र के पांच रंग में पूरे विश्व की शांति व सुख समाया हुआ है। होली के पर्व पर एक दृढ़ संकल्प करें हम कषायों की होली जलाएंगे। आसक्ति व नकारात्मक चिंतन को छोड़कर मैत्री, सौंदर्य के रंग से जीवन को रंगीन बनाएं। बाह्य दुषप्रभाव से बचने के लिए ॐ अ भि रा शि को नमः का जाप करें। पुरुषार्थ की पतंग से, प्रमाणिकता की डोर से हरे रंग का ध्यान “ॐ रिम क्लीन” कषाय को शांत करें।
रंगों का त्योहार मन को भाया है। मुलुंड महिला मंडल ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की। क्षेत्रीय मुलुंड युवक परिषद के अध्यक्ष रवि पटवारी ने पधारे हुए सभी व्यक्तियों का स्वागत किया। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के भूतपूर्व अध्यक्ष सलिल लोढ़ा, तुलसी फाउंडेशन के अध्यक्ष के.अल परमार, अनुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश चौधरी और अर्जुन चौधरी, मुंबई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना, मंत्री विजय पटवारी, कांदिवली के अध्यक्ष जैवरीलाल ने अपने भाव व्यक्त किए । साइन कोलीवाड़ा महिला मंडल ने गीतिका प्रस्तुत की व तेयुप अध्यक्ष अभिलेश डांगी, मंत्री सुनील मेहता, अरविंद सोनी, कन्यालाल मेहता, कांदिवली, भांडुप, ठाणे, कांजुरमार्ग, वडाला से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुलुंड महिला मंडल ने एक नाटक प्रस्तुति “घर को स्वर्ग बनाएं” निर्मला सिंघवी, किंजल सिंघवी, लक्ष्मी हिरण, पूनम सोनी, अरुणा भाटिया, वनीता पटवारी, सीमा मेहता, ने मनोहर प्रस्तुति देकर सबको होली का नजारा दिखाया। इस कार्यक्रम का संयोजन किया सभा अध्यक्ष राकेश टुकलिया ने व दीपक सिंघवी ने आभार ज्ञापित किया।
आध्यात्मिक रंगों के साथ खेलें होलीः शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवतीजी

