नई दिल्ली:दिल्ली बीजेपी में मंगलवार को बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी की तरफ से मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष पद हटा दिया गया है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी है, जबकि छत्तीसगढ़ की कमान विष्णुदेव साय के हाथों में दी गई है। दिल्ली की सियासत में आदेश गुप्ता को बड़ा नाम नहीं हैं। वह नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद हैं। वह 2018 के अप्रैल महीने में उत्तरी नगर निगम के मेयर चुने गए थे।
कौन हैं आदेश गुप्ता?
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले आदेश गुप्ता छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर से साल 1991 में बीएससी की डिग्री हासिल की थी। उनकी राजनीतिक छवि है। अपने चुनावी हलफनामे में आदेश गुप्ता ने बताया था कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक केस नहीं है और उनका पेशा ठेकेदारी है।
गौरतलब है कि मनोज तिवारी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनका कार्यकाल पूरा हो चुका था, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन कुछ दिनों के लिए टल गया था।
गौरतलब है कि बीजेपी के उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दौरान दिल्ली में चुनाव लड़ा गया। लेकिन पार्टी को दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के हाथों में जबरदस्त शिकस्त मिली। मनोज तिवारी की हाल में उस वक्त काफी किरकिरी हुई जब वह लॉकडाउन के बाजवूद सोनीपत के एक स्टेडियम में क्रिकेट खेलने चले गए। उनका वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह लोगों के बीच स्टेडियम में गाने गा रहे थे। हालांकि, मनोज तिवारी ने सफाई दी थी कि उन्होंने कोई लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन नहीं किया है।

