दुबई:आबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूद तनाव को दूर करने की अपनी कोशिशों के तहत गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान से फोन पर बात की।
मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की है। नाहयान ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि उन्होंने गुरुवार को नरेंद्र मोदी और इमरान खान को फोन कॉल किए।
इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक की शुक्रवार को आबू धाबी द्वारा मेजबानी किए जाने से एक दिन पहले उनका यह ट्वीट आया है। विदेश मंत्रियों के इस सम्मेलन में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
आपको बता दें कि 14 फरवारी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक हमले में सीआरपीएएफ के 40 जवानों के शहीद हो गए थे जिसके बाद भारत ने बालाकोट स्थित जैश के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर 26 फरवरी को हवाई हमले किए। पाकिस्तान ने एक दिन बाद बुधवार को जवाबी कार्रवाई की। इन सबके के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।
आबू धाबी के युवराज ने पीएम मोदी और इमरान खान से की बात

