By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 128 करोड़ की प्रॉपर्टी गंवा सकती लालू फैमिली
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

128 करोड़ की प्रॉपर्टी गंवा सकती लालू फैमिली

Last updated: October 23, 2018 10:56 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

पटना:बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आरजेडीअध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्‍य जल्‍द ही पटना और दिल्‍ली के आलीशान इलाकों में स्थित अपने प्रॉपर्टी को गंवा सकते हैं। बेनामी सौदे (निषेध) संशोधन कानून के तहत इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने 17 प्रॉपर्टी को तात्‍कालिक रूप से अटैच करने की पुष्टि की है। इसकी कुल कीमत करीब 128 करोड़ रुपये है।
अटैच की गई प्रॉपर्टी लालू यादव के करीबी संबंधियों ने कथित रूप से शेल कंपनियों की मदद से यूपीए शासन काल में उनके रेल मंत्री रहने के दौरान खरीदी थीं। बाद में इन संपत्तियों को लालू यादव की पत्‍नी राबड़ी देवी, उनके बेटे और बिहार के पूर्व डेप्‍युटी सीएम तेजस्‍वी यादव, बेटी चंदा, मीशा और रागिनी तथा दामाद शैलेश कुमार के नाम ट्रांसफर कर दिया गया था।
सूत्रों ने बताया कि इन संपत्तियों को अटैच किए जाने के बाद अब इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट उन पर कब्‍जा कर सकेगा। हालांकि विभाग चाहे तो उसके अंदर रह रहे लोगों को सुनवाई पूरी होने तक किराए पर रहने की अनुमति दे सकता है। आयकर विभाग के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा, ‘इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 127.75 करोड़ रुपये है। इनमें पटना में निर्माणाधीन मॉल, दिल्‍ली में आलीशान घर और दिल्‍ली एयरपोर्ट के पास ढाई एकड़ में फैला फार्म शामिल है।’
इन संपत्तियों को पिछले साल सितंबर में आयकर विभाग ने अटैच किया था और बेनामी कानून के तहत चार मामले दर्ज किए गए थे। सूत्रों ने बताया कि लालू के निकट सहयोगियों ने चार शेल कंपनियों का गठन किया था और उन्‍हीं के नाम यह संपत्ति थी। उन्‍होंने कहा, ‘इन संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसा शेल कंपनियों के जरिए दिया गया। इसके बाद बहुत कम कीमत पर इन्‍हें लालू परिवार के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया।’
बता दें कि अगर लालू यादव का परिवार बेनामी कानून के तहत दोषी पाया जाता है तो उसे 7 साल की जेल और संपत्ति की बाजार कीमत का 25 फीसदी हिस्‍सा जुर्माना देना पड़ सकता है। दोषी पाया जाने वाला अगले 6 साल तक चुनाव भी नहीं लड़ पाएगा। दिल्‍ली के द न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित लालू परिवार की प्रॉपर्टी की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। इसे एबी एक्‍सपोर्ट के नाम से खरीदा गया था और इसकी घोषित कीमत मात्र 5 करोड़ रुपये थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 5G के आने के बाद इन तरीकों से बदल जाएगा आपके जीने का तरीका
Next Article अयोध्या में तोगड़िया: राम जन्मभूमि की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?