By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली: आज बंद रहेंगे पेट्रोल और CNG पम्प, ऑटो और टैक्सी चालक भी हड़ताल पर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

दिल्ली: आज बंद रहेंगे पेट्रोल और CNG पम्प, ऑटो और टैक्सी चालक भी हड़ताल पर

Last updated: October 22, 2018 8:04 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
Symbolic_image
SHARE

नई दिल्ली:अगर आप सोमवार को अपने वाहन से दफ्तर या दुकान के लिए निकल रहे हैं तो तेल भराने के लिए भटकना पड़ सकता है। पड़ोसी राज्य यूपी और हरियाणा में सस्ता डीजल-पेट्रोल होने से दिल्ली में बिक्री घटने से नाराज दिल्ली के पेट्रोल पंप संचालक सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते दिल्ली के करीब 400 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। सीएनजी पंप भी बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है पड़ोसी राज्यों ने वैट घटाकर अपने यहां दरें कम कर दी हैं। यूपी की तुलना में दिल्ली में पेट्रोल करीब 3 रुपये और डीजल 2 रुपये से अधिक महंगा है।
इससे दिल्ली वाले भी उत्तर प्रदेश जाकर तेल भरवा जा रहे हैं। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि हम नहीं चाहते कि आम लोगों को परेशानी हो। दिल्ली सरकार ऐसा फॉर्मूला बनाए, जिससे कम से कम दिल्ली एनसीआर में पेट्रोल और डीजल के दामों में समानता हो।उधर, इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा और ‘आप’ ने एक दूसरे पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- पेट्रोल पंप मालिकों ने मुझे निजी तौर पर बताया है कि यह हड़ताल भाजपा की ओर से प्रायोजित है। इसको तेल कंपनियों का समर्थन है। भाजपा के लोग पंप मालिकों को ऐसा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। भाजपा को जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दोस्तों, भाइयों और बहनों दफ्तर जाने से पहले वाहन में पहले ही ईंधन भरवा लें, अन्यथा मेट्रो से सफर करें। डीटीसी की बसों का सामथ्र्य मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक तिहाई कर दिया है। काहे की जिद, 5 रुपये कम कर दो वैट पेट्रोल-डीजल पर।
डीटीसी के अस्थायीकर्मी आज से काम ठप रखेंगे
डीटीसी और क्लस्टर बस की सेवाएं भी सोमवार को प्रभावित रहेंगी। दोनों ही जगह अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी समान काम-समान वेतन और नियमित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू करेंगे।  डीटीसी के करीब 12 हजार अनुबंधित कंडक्टर और चालक धरने में शामिल होंगे। इसके चलते डीटीसी की बस सेवा प्रभावित रहेगी। क्लस्टर में तैनात कर्मचारी इसमें शामिल हुए तो  पूरी क्लस्टर बस सेवा ही प्रभावित रहेगी। डीटीसी अनुबंधित कर्मचारियों का कहना है कि अगर 28 अक्तूबर तक उनकी मांगों को लेकर बात नहीं बनी तो 29 अक्तूबर को वह चक्का जाम करेंगे। एमसीडी, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग में अनुबंध पर तैनात कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं।
ओला, ऊबर के खिलाफ आटो, टैक्सी का चक्का जाम
ओला, ऊबर को नियमित करने और उनका न्यूनतम किराया बढ़ाने समेत अलग-अलग मागों को लेकर बीते कई दिनों से राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे आटो व टैक्सी चालकों ने सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को चक्का जाम करेंगे। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इसमें 15 से अधिक टैक्सी और आटो संगठन शामिल हो रहे है। ओला, उबर के साथ काम करने वाले टैक्सी चालकों के अलावा इसमें काली-पीली, रेडियो, इकोनामी टैक्सी और आटो भी शामिल हो रहे है। मोर्चा का आरोप है कि इन कंपनियों के न्यूनतम किराया आटो से भी कम है। इसके चलते आटो चालक बेरोजगार हो रहे है। टैक्सी चालकों को इन कंपनियों ने गुलाम बना रखा है। बंधुआ मजदूर की तरह उनसे काम करा रहे है और उनसे कमीशन ले रहे है।
इनकी मांग है कि सरकार इनका न्यूनतम किराया बढ़ाएं। कंपनियों ने जिन चालकों को ब्लॉक कर दिया है उन्हें दोबारा काम दें। बताते चले कि इस चक्का जाम में दिल्ली एनसीआर के अधिकांश संगठन शामिल हो रहे है। इसके चलते ओला-ऊबर के साथ दिल्ली एनसीआर में जुड़ी 60 हजार से अधिक टैक्सी के अलावा 95 हजार आटो सड़कों पर नहीं उतरेंगे। सिर्फ यही नहीं सोमवार को आल इंडिया टूरिस्ट परमिट (एआईटीपी) के ट्रांसपोर्टर्स ने भी सोमवार को सेवाएं बंद करा के संसद तक मार्च निकालने की तैयारी में है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उद्धव ठाकरे का BJP पर हमला, ‘मोदी सरकार को दोस्तों की जरूरत
Next Article प्याज की बढ़ती कीमत, सतर्क हुई सरकार, नेफेड रोज जारी करेगा 200 टन प्याज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?