सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यूपी में 5 दिन के अंदर तीन बसपा नेताओं की हत्या से सनसनी, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

यूपी में 5 दिन के अंदर तीन बसपा नेताओं की हत्या से सनसनी, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Last updated: October 16, 2018 9:10 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ ब्यूरो। यूपी सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में बिल्कुल भी नाकाम साबित हो रही है। सूबे में लगातार हत्या, लूट जैसी वारदातों को अपराधी धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं। पिछले 5 दिनों के अंदर बहुजन समाज पार्टी के तीन नेताओं की हत्या हुई है, लेकिन इस मामले में पुलिस किसी भी आरोपी तक पहुंचने में अब तक नाकाम है।
यूपी के अंबेडकरनगर जिले में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता ज़ुर्गाम मेहंदी और उनके कार चालक सुनीत यादव की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई.डबल मर्डर की ये सनसनीखेज वारदात अंबेडकरनगर के हंसवार थाना क्षेत्र की है।
नसीराबाद में रहने वाले बसपा के वरिष्ठ नेता ज़ुर्गाम मेहंदी सोमवार की सुबह अपनी कार में टांडा की तरफ जा रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर सुनीत यादव चला रहा था। जैसे ही उनकी कार रामपुर स्थलवा के पास पहुंची, तभी दो मोटरसाइकिलों पर आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
इस वारदात में बसपा नेता ज़ुर्गाम और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। इस हमले में मौका-ए-वारदात से गुजर रहे दो राहरीर भी गोली लगने से घायल हो गए। जिनका उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को गाजीपुर जमानिया क्षेत्र में मदनपुरा गांव में बसपा नेता श्रीप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका शव नहर में मिला है, उन्हें पीठ पर गोली मारी गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें कि श्रीप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना ने 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा से नाता तोड़कर बसपा का दामन थाम लिया था। एक दौर में सपा नेता ओम प्रकाश सिंह के करीबी थे, चुनाव में उन्होंने बसपा उम्मीदवार अतुल राय का समर्थन किया था।
बुलंदशहर के बसपा नेता और पूर्व विधायक हाजी अलीम का 10 अक्टूबर को बेडरूम में गोली लगा शव मिला था। माना जा रहा है कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटनास्थल से पिस्टल व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए थे। हाजी अलीम की कनपटी पर गोली लगी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नवरात्रि पर व्यवस्था बनाए रखने पुलिस चौकी पर व्यवस्थापकों की मीटिंग
Next Article ऑयल कंपनियों के साथ पीएम की बैठक बेअसर, आज फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेयुप, कांदिवली: महाराष्ट्र में पहली बार “Make Your Mark Workshop” का भव्य आयोजन
social
September 21, 2026
”चुंबक” की चर्चा के बीच संदीपा धर आईएमडीबी की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज लिस्ट में शामिल
entertainment
September 21, 2026
विनिवर्तना से संवर व पूर्व कर्मों का हो सकता है निर्जरण : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 21, 2026
चेन्नई में नवनिर्मित तेरापंथ भवन का भव्य उद्घाटन
social
September 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?