By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मां-बेटे के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित सामान्य फिल्म है ‘हेलीकॉप्टर ईला’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

मां-बेटे के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित सामान्य फिल्म है ‘हेलीकॉप्टर ईला’

Last updated: October 12, 2018 2:46 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

 स्टार कास्ट: काजोल, रिद्धी सेन, तोता रॉय चौधरी, नेहा धूपिया
– निर्देशक: प्रदीप सरकार
– निर्माता: अजय देवगन और जयंतीलाल गडा 
रेटिंग: ****
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मां बेटे पर बाप बेटों पर ढेरों फिल्में बन चुकी हैं लेकिन उसका आयाम त्याग, बलिदान और ममता के इर्द-गिर्द घूमता रहा। बदलते हालात में हम सभी की मानसिकता में भी बदलाव आया है और यह बदलाव रिश्तों पर भी झलकता है और जाहिर तौर पर रिश्तों का लगातार इवॉल्व होना भी जरूरी है। हेलीकॉप्टर ईला अपनी तरह की पहली फिल्म है जहां पर मां बेटे के रिश्तों में बदलते समय के हिसाब से स्पेस की डिमांड की गई हो। यह कहानी है एक सिंगल मदर ईला और उसके बेटे विवान की। ईला बेटे विवान की जरूरत से ज्यादा केयर करती है। यह दोनों मां-बेटे अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं लेकिन जैसे-जैसे बेटा बड़ा होते जाता है उसे इस जरूरत से ज्यादा देखभाल की, प्यार की, घुटन महसूस होने लगती है और वो इससे छुटकारा पाना चाहता है। ऐसा नहीं है कि वह अपनी मां से प्यार नहीं करता मगर वह अपने संसार को मां से अलग जीना चाहता है। तो ऐसे में इला अपनी ही खोज मैं निकल पड़ती है। इसी एक खूबसूरत धागे से फिल्म बुनी गई है। कहानी के नाम पर निर्देशक प्रदीप सरकार के पास सिर्फ एक ही यह वन लाइनर था l कहानी पर थोड़ी और मेहनत की जाती तो फ़िल्म एक अलग आयाम पर होती। स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स का के सहारे फिल्म आगे बढ़ी है मगर कहानी ठहर जाती है। हालांकि सरकार ने बड़ी खूबसूरती के साथ इस रिश्ते का एहसास पूरी फिल्म में कराया है। मगर फिल्म के एक किरदार के अतार्किक होते ही फिल्म अपनी ही विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर देती है।
फिल्म में सरकार ने बहुत ही फास्ट एडिटिंग रखी है। सिनेमैटोग्राफी में ग्लॉस रखा गया है ताकि दृश्य और खूबसूरती से सामने आए। अभिनय की बात करें तो एक ओवर पजेसिव मां के रूप में काजोल पूरी तरह से सफल नजर आती है। वैसे भी उन्हें पर्दे पर देखना हमेशा ही सुखद होता है। वहीं रिद्धी सेन उनके बेटे के रूप में पूरी तरह स्थापित हो जाते हैं। कुछ समय बाद यू लगने लगता है कि सचमुच के मां बेटे हैं।
तोता रॉय चौधरी, नेहा धूपिया और जाकिर हुसैन अपने किरदारों के साथ न्याय करते हैं। स्वानंद किरकिरे के बोलों पर अमित त्रिवेदी राघव बहल ने खूबसूरत संगीत दिया है। कुल मिलाकर हेलीकॉप्टर ईला एक सामान्य पारिवारिक फिल्म है जिसका आनंद आप चाहे तो ले सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मन्नान की मौत पर AMU में लगे ‘लेकर रहेंगे आजादी’ के नारे
Next Article फ्राइडे :लो आ गया आपका गोविंदा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महिला आरक्षण पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं, पहले ‘बंच ऑफ थॉट’ और ‘मनुस्मृति’ जलाएं: हर्षवर्धन सपकाल
entertainment
April 22, 2026
मंचरियल के इंटेंस शूट के बाद संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ का शूट पूरा किया
entertainment
April 22, 2026
त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया
entertainment
April 22, 2026
फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ऐतबार सॉन्ग जारी, प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी
entertainment
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?