By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दर्ज की अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दर्ज की अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत

Last updated: October 6, 2018 4:21 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

राजकोट:भारत ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच पारी और 272 रन से रौंदकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया ने सिर्फ 3 दिन में ही टेस्ट मैच जीत लिया। भारत की यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 262 रन से जीत दर्ज की थी
वहीं साल 2007 में भारत ने बांग्लादेश को पारी और 239 रन से मात दी थी। इसी अंतर से टीम इंडिया ने श्रीलंका को भी साल 2017 में हराया था। वैसे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को भी साल 1999 में कोलकाता में पारी और 219 रन से मात देकर अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
वेस्टइंडीज की दूसरी सबसे करारी हार
वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में पारी और 272 रन से हार का सामना करना पड़ा, जो उनके क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार है। वेस्टइंडीज को सबसे बड़े अंतर से हराने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिन्होंने साल 2007 में इस टीम को पारी और 283 रन से रौंदा था। दूसरे स्थान पर भारत का नंबर पर है। वैसे इंग्लैंड साल 1957 में वेस्टइंडीज को पारी और 237 रन से हरा चुका है।
भारत ने हासिल की थी तीसरी सबसे ज्यादा बढ़त
कमजोर वेस्टइंडीज के सामने भारत ने पहली पारी में 649 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसके बाद उन्हें केवल 181 रन पर समेट दिया। इस हिसाब से भारत को पहली पारी में 468 रन की बढ़त मिली।
आपको हैरानी होगी कि ये टेस्ट क्रिकेट में भारत की यह तीसरी सबसे बड़ी बढ़त है। भारत ने सबसे बड़ी बढ़त बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की हुई है। साल 2007 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर पहली पारी में 492 रन की बढ़त हासिल की थी।
इसके बाद टीम इंडिया ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 478 रन की बढ़त हासिल की हुई है। इसके अलावा भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो बार 400 से ज्यादा की बढ़त हासिल की हुई है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में कोलंबो में 439 रन की और 2009 में कानुपर में 413 रन की बढ़त बनाई थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा सकी कांग्रेस : प्रधानमंत्री मोदी
Next Article MP, राजस्थान समेत 5 राज्यों में एक साथ चुनाव की घोषणा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा गरिमा व उत्साह के साथ संपन्न
social
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?