By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दीपावली/पूजा अवकाश के लिए पश्चिम रेलवे चलाएगी छह विशेष ट्रेनों के 54 फेरे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

दीपावली/पूजा अवकाश के लिए पश्चिम रेलवे चलाएगी छह विशेष ट्रेनों के 54 फेरे

Last updated: October 4, 2018 10:04 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

मुंबई। आगामी दीपावली/पूजा अवकाश एवं यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों द्वारा की गई विशेष ट्रेनों की मांग के मद्देनज़र पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए छह विशेष ट्रेनों के 54 फेरे विशेष किराये के साथ चलाये जायेंगे, जिनका विवरण निम्नानुसार हैः-
09005/09006 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एसी विशेष ट्रेन विशेष किराये पर (14 फेरे)
ट्रेन सं. 09005 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एसी विशेष ट्रेन मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.55 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी। यह ट्रेन 26 अक्टूबर से 16 नवम्बर, 2018 तक चलेगी।
इसी प्रकार वापसी में 09006 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एसी विशेष ट्रेन नई दिल्ली से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को 14.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन 27 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2018 तक चलेगी। इस ट्रेन में II एसी,  III एसी एवं पेंट्री कार डिब्बे होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में वडोदरा एवं  कोटा स्टेशनों पर रुकेगी।
09433/09434 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम-बांद्रा गांधीधाम साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन विशेष किराये पर (8 फेरे)
ट्रेन सं. 09433 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 00.25 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13.50 बजे गांधीधाम पहुँचेगी। यह ट्रेन 27 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2018 तक चलेगी।
इसी प्रकार वापसी में ट्रेन सं. 09434 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन शनिवार को गांधीधाम से 16.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।  यह ट्रेन 27 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2018 तक चलेगी। इस ट्रेन में एसी II टियर, एसी III टियर, शयनयान, द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे एवं पेंट्रीकार होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, ध्रांगध्रा, समाखियाली एवं भचाऊ स्टेशनों पर ठहरेगी।
09023/09024 बांद्रा टर्मिनस-इंदौर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन विशेष किराये पर (8 फेरे)
ट्रेन सं. 09023 बांद्रा टर्मिनस-इंदौर साप्ताहिक सुपफास्ट विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार को 13.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.55 बजे इंदौर पहुँचेगी। यह ट्रेन 27 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2018 तक चलेगी।
इसी प्रकार, वापसी में ट्रेन सं. 09024 इंदौर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन इंदौर से प्रत्येक शुक्रवार को 16.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 26 अक्टूबर से 16 नवम्बर, 2018 तक चलेगी। इस ट्रेन में II एसी, III एसी, द्वितीय श्रेणी के शयनयान तथा सामान्य डिब्बे होंगे।
यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन तथा देवास स्टेशनों पर ठहरेगी।
09561/09562 बांद्रा टर्मिनस-ओखा-बांद्रा  टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन विशेष किराये पर  (8 फेरे)
ट्रेन सं. 09561 बांद्रा टर्मिनस-ओखा साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को 23.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.35 बजे ओखा पहुँचेगी। यह ट्रेन 30 अक्टूबर से 20 नवम्बर, 2018 तक चलेगी।
इसी प्रकार, वापसी में ट्रेन सं. 09562 ओखा-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन ओखा से प्रत्येक मंगलवार को 17.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 31 अक्टूबर से 21 नवम्बर, 2018 तक चलेगी। इस ट्रेन में II एसी, III एसी, शयनयान तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, नडियाड, अहमदाबाद, वीरमगाम, सुरेन्द्रनगर, वाँकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, खम्भालिया तथा द्वारका स्टेशनों पर ठहरेगी।
09413/09414 अहमदाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन विशेष किराये पर (8 फेरे)
ट्रेन सं. 09413 अहमदाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन अहमदाबाद से प्रत्येक शनिवार को 16.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.50 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुँचेगी। यह ट्रेन 27 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2018 तक चलेगी।
इसी प्रकार वापसी में ट्रेन सं. 09414 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रत्येक रविवार को 15.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.00 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। यह ट्रेन 28 अक्टूबर से 18 नवम्बर, 2018 तक चलेगी। इस ट्रेन में एसी II टियर, एसी III टियर, शयनयान तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर तथा गुड़गाँव स्टेशनों पर ठहरेगी।
09103/09104 वडोदरा-रीवा-वडोदरा साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन विशेष किराये पर (8 फेरे)
ट्रेन सं. 09103 वडोदरा-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से 19.40 बजे रवाना होकर रविवार को 16.50 बजे रीवा पहुँचेगी। यह ट्रेन 27 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2018 तक चलेगी।
इसी प्रकार, वापसी यात्रा में ट्रेन सं. 09104 रीवा-वडोदरा साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को रीवा से 18.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 15.50 बजे वडोदरा पहुँचेगी। यह ट्रेन 28 अक्टूबर से 18 नवम्बर, 2018 तक चलेगी। इस ट्रेन में I एसी, II एसी, III एसी, शयनयान, द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे एवं पेंट्री कार होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में भरूच, सूरत, नंदुरबार, जलगाँव, भुसावल, खंडवा, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन सं. 09005 एवं 09024/09023 की बुकिंग 6 अक्टूबर, 2018 से, ट्रेन सं. 09413 एवं 09433/09434 की बुकिंग 7 अक्टूबर, 2018 तथा ट्रेन सं. 09103 एवं 09562/09561 की बुकिंग 8 अक्टूबर, 2018 से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर प्रारम्भ होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चारा घोटाला: लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट गई सीबीआई
Next Article जनता को राहत देने नहीं, तेल कंपनियों को बचाने के लिए घटाए दामः अखिलेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?