By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गाड़ी न रोकने पर यूपी पुलिस ने एप्पल के कर्मचारी को मारी गोली, मौत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

गाड़ी न रोकने पर यूपी पुलिस ने एप्पल के कर्मचारी को मारी गोली, मौत

Last updated: September 29, 2018 1:14 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर विस्तार में यूपी पुलिस के एक सिपाही प्रशांत चौधरी ने मल्टीनेशनल कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाले विवेक तिवारी ऐपल कंपनी में सेल्स मैनेजर था। विवेक को उस वक्त गोली मारी गई जब वे अपनी सहकर्मी को ड्रॉप करने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि विवेक रात को अपनी सहकर्मी के साथ लौट रहे थे, उसी समय गोमतीनगर विस्तार के पास दो पुलिसवालों ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया। लेकिन विवेक ने गाड़ी नहीं रोकी। जिसके बाद विवेक की गाड़ी पर फायरिंग की गई जो सीधे उनके सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के वक्त विवेक के साथ गाड़ी में मौजूद सहकर्मी सना खान ने कहा,’ मैं अपने सहयोगी के साथ घर जा रही थी। उनका नाम विवेक तिवारी है। गोमती नगर विस्तार के पास हमारी गाड़ी खड़ी थी। तब तक दो पुलिस वाले सामने से आए। हमने उनसे बचकर निकलने की कोशिश की। इसके बाद अचानक गोली चली। हमने वहां से गाड़ी आगे बढ़ाई। आगे हमारी गाड़ी अंडरपास में दीवार से टकरा गई और विवेक के सिर से काफी खून बहने लगा। मैंने सबसे मदद लेने की कोशिश की। थोड़ी देर में पुलिस आई, जिसने हमें अस्पताल पहुंचाया। बाद में सूचना मिली कि विवेक की मौत हो चुकी है।’
विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी का कहना है कि उनके पति का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां नहीं आते। विवेक की पत्नी कल्पना ने यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उनके पति किसी संदिग्ध हालत में थे भी और उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी तो आरटीओ दफ्तर जाकर उनकी गाड़ी का नंबर नोट करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए थी। पुलिस ने उन्हें गोली क्यों मारी?
कल्पना के मुताबिक, ‘मैं उस महिला को जानती हूं जो उस समय मेरे पति के साथ मौजूद थी। विवेक की पत्नी ने बताया कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने फोन पर मुझे जानकारी दी कि आपके पति और उनके साथ मौजूद महिला को चोट लगी है। आखिर पुलिस ने मुझे इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी?’ वहीं, विवेक के रिश्तेदार विष्णु शुक्ला ने पूछा कि क्या वे आतंकवादी थे जो पुलिस ने उन पर फायरिंग की? इसके साथ ही इस मामले में उन्होंने निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वाशी में पर्यावरण दिवस का आयोजन
Next Article 30 सितंबर को योगी सहारनपुर में

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणगौर कार्यक्रम सम्पन्न
social
May 1, 2026
“नायाब मिधा लाइव” से सजा जेएलडब्ल्यू कनेक्ट का आगाज़, आगामी आयोजन हेतु दिया आमंत्रण
social
May 1, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य प्रवर का 53 वां दीक्षा दिवस समारोह
social
May 1, 2026
सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?