नई दिल्ली:लगातार 23वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी की है। रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे थे। सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे और डीजल की कीमत में 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.43 रुपये और डीजल के लिए 80.53 पैसे चुकाने होंगे। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 29 जून 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 80.43 | 80.53 |
मुंबई | 87.19 | 78.83 |
चेन्नई | 83.63 | 77.72 |
कोलकाता | 82.1 | 75.64 |
बता दें देश में आमतौर पर पेट्रोल अभी भी डीजल से महंगा है, लेकिन दिल्ली में डीजल पर अधिक टैक्स होने के कारण उसकी कीमत पेट्रोल से आगे निकल गई है। विश्व के 150 देशों में पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम पर नजर रखने वाले ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेस डॉट कॉम के मुताबिक, 84 फीसदी देशों में पेट्रोल लंबे समय से डीजल के मुकाबले सस्ता है। दुनिया के सभी देशों में डीजल की कीमतों का औसत 72.20 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि भारत में इसकी कीमत 80 रुपये के करीब है। दुनिया में डीजल के औसत दाम 65.20 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि दिल्ली में यह 80 रुपये के करीब है।
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट: आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।