सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इनामुल और सलमान के मोबाइल में मिले अहम सुराग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

इनामुल और सलमान के मोबाइल में मिले अहम सुराग

Last updated: June 26, 2020 8:12 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

बरेली:जिहाद के जरिए अपने लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए इनामुल हक तंजीम बनाने की तैयारी में था। तंजीम के लिए उसे हाईटेक युवाओं की तलाश थी। इसी वजह से उसने फरवरी में दिल्ली में बैठक बुलाई थी। दिल्ली बैठक में ही उसके खतरनाक मंसूबे जाहिर होते। इससे कुछ दिन बाद ही लाक डाउन हो गया। बाद में दहशतगर्द एटीएस के हत्थे चढ़ गए।

यूपी एटीएस ने पिछले दिनों किला इलाके के रहने वाले अबू मोहम्मद अल हिंदी उर्फ इनामुल हक, जम्मू कश्मीर के रहने वाले सलमान खुर्शीद वानी को गिरफ्तार किया था। दोनों के मोबाइल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए थे। गुरुवार को दोनों के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई। उसमें एटीएस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। दोनों इंटरनेट कॉलिंग, व्हाट्सएप मैसेंजर और टेलीग्राम के जरिए एक दूसरे से बात करते थे।

फरवरी में दिल्ली में होने वाली मीटिंग के लिए उन्होंने 42 लोगों से संपर्क किया था। इसमें 12 लोगों ने मीटिंग में आने की सहमति व्यक्त कर दी थी। एटीएस एडीजी डीके ठाकुर ने बताया कि दिल्ली में होने वाली मीटिंग में इनामुल हक तंजीम का गठन करने वाला था। मीटिंग में ही उसकी तंजीम का अपना एक नया नाम होता। उसका कहना है कि उसके लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। वह जिहाद के जरिए उनको इंसाफ दिलाने के लिए तंजीम बनाने वाला था।

सेल्फ रेडिकलाइजेशन वाले हैं नौ जवान

इनामुल हक और सलमान बानी सेल्फ रेडिकलाइजेशन के जरिए जिहाद की ओर बढ़ रहे थे। सोशल मीडिया से लेकर उनकी तमाम पोस्ट ऐसी हैं। जिन से साफ जाहिर है कि वह किसी खास संगठन से नहीं जुड़े थे। आतंक फैलाने और जिहाद को बढ़ावा देने वाली सभी पोस्ट को फॉलो करते थे और शेयर करते थे। इन्हीं सब के जरिए वह एक नया संगठन खड़ा कर अपने खतरनाक मंसूबों को पाल रहे थे।

मुरादाबाद के अब्दुल हन्नान को एटीएस ने छोड़ा 

पिछले दिनों एटीएस ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके से अब्दुल हन्नान को हिरासत में लिया था। 17 वर्षीय अब्दुल हन्नान से एटीएस ने 2 दिनों तक पूछताछ की। पूछताछ में पता लगा कि अब्दुल हन्नान इनामुल हक के संपर्क में था लेकिन उसने दिल्ली मीटिंग में जाने के लिए मना कर दिया था। उसके मोबाइल में कुछ पोस्ट के अलावा ऐसा कुछ खतरनाक साहित्य नहीं मिला है। जिससे वह आतंकी और माहौल बिगाड़ने वाला सािबत हो सके। जिस वजह से एटीएस ने गुरुवार को उसे छोड़ दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन के सैन्य खतरों को देखते हुए एशिया में सेना भेज रहा अमेरिका, भारत के साथ खूनी टकराव को बताया सबूत
Next Article ICC बोर्ड बैठक: चेयरमैन के नॉमिनेशन की प्रक्रिया को अगले सप्ताह दिया जाएगा अंतिम रूप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?