सिलीगुड़ी। अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी हमेशा जन जागरण एवं सेवा कार्य मे निरंतर जुटी हुई है। दिनाक 21 जून 2020 को तेरापंथ भवन उपासना कक्ष में ‘योगा दिवस’ बहुत ही अच्छे रूप से मनाया गया। सबसे पहले अणुव्रत गीत के द्वारा कार्यक्रम का शुरुवात किया गया तत्पश्चात अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री तोलाराम जी ने आये हुए सभी का स्वागत किया और योगा के बारे में अपना अमूल्य वक्तव्य रखे। अणुव्रत समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती शशिकला बैद ने योगा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कितना भी व्यस्त रहें पर योगा जरूरी है। कोरोना महामारी की विकट परिस्थिति में योगा प्राणायाम की अहम जानकारियां प्रदान किए। कुछ श्लोक के द्वारा भी अपना भाव व्यक्त किए।
अणुव्रत समन्वय समिति के पूर्व सदस्य श्री मदनजी मालू ने योग दिवस के बारे में बताए। ABTYP के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री पंकज जी सेठिया, महावीर इंटरनेशनल के मंत्री श्री रमेश जी बैद, अणुव्रत के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री मेघराज जी सेठिया ओर हनुमान मल जी मालू, जुगराज जी चंडालिया, श्री संतोष जी बैद, नशा मुक्ति की संयोजिका श्रीमती लीला बैद श्रीमती सुनीता बैद, श्री कमल जी चोरड़िया सहित काफी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। तेरापंथ समाज से योग के पारदर्शी शिक्षक महावीर जी सिरोहिया ने सभी को योग प्राणायाम कराने के साथ साथ खाने की विस्तृत जानकारी प्रदान की। हमें क्या खाना चाहिए और कब कितना खाना चाहिए बहुत अच्छे से बताए। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में 25 सहभागी थे। महावीर सिरोहिया जी को खादा पहनाकर अणुव्रत पुस्तक देकर सम्मान किया गया। सभी ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। श्री महावीर जी बैद सभी का धन्यवाद ओर आभार ज्ञापन किए।
समाचार प्रदाता: शशीकला बैद

