सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यूपी में पंचायत चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, शुरू हुई अपहरण, दबंगई और बर्चस्व की जंग!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

यूपी में पंचायत चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, शुरू हुई अपहरण, दबंगई और बर्चस्व की जंग!

Last updated: June 25, 2020 10:51 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

ब्यूरो प्रतिनिधि/गोंडा (यूपी)। उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे पंचायत चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे वर्चस्व की लड़ाई और दबंगई रफ्तार पकड़ रही है। पूरे प्रदेश में धन बल और बाहुबल का कथित खेल शुरू हो चुका है ताकि पंचायतों में इनका कब्जा बरकरार रह सके। हाल ही में जिले के इटियाथोक थाने के अंतर्गत हुई अपहरण की एक घटना तो इसी तरफ इशारा करती है, जिसमें आरएसएस की स्टूडेंट विंग एबीवीपी के एक नेता के अपहरण का आरोप भाजपा नेता पर लगा है तथा मामले को लेकर पूरा प्रशासन मौन है। एक तरफ यह पार्टी एवं सरकार के लिए बदनामी का कारण बन रहा है तो दूसरी तरफ पूरे गोंडा जिले में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार, 20 जून की दोपहर 2 बजे के करीब पंचायत चुनाव में एक बार ताल ठोक चुके नवनीत मिश्रा पर दीनानाथ वर्मा के अपहरण का आरोप लगाते हुए उनके पिता अयोध्या प्रसाद वर्मा ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 364 के तहत मामला दर्ज कर नवनीत मिश्रा को थाने में बिठाया है, लेकिन पांच दिन बीत जाने का बावजूद अभी तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि दीनानाथ वर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हैं तथा वे एबीवीपी के जिला संयोजक शिवम पांडेय के करीबी हैं जबकि शिवम खिदलौल से जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी हैं। नवनीत मिश्रा पिछली बार जिला पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा चुके हैं, जिसमें उन्हें लगभग 300 वोट मिले थे। आने वाले जिला पंचायत चुनावों में उनकी संभावित उम्मीदवारी को देखते हुए इस अपहरण कांड को इसी कड़ी का हिस्सा और दबाव की रणनीति बताया जा रहा है ताकि लोगों पर दबंगई वाली छवि दिखाकर वोट हासिल किया जा सके।
सूत्रों के अनुसार, दिलचस्प बात यह है कि नवनीत मिश्रा को क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी का खुला समर्थन प्राप्त है और यही कारण है कि चार दिन बीतने बावजूद पुलिस द्वारा थाने में बिठाकर रखा गया है ताकि दीनानाथ वर्मा से सुलह करवाया जा सके।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article घाटकोपर में मुनि श्री रणजीत कुमार जी स्वामी का चातुर्मासिक प्रवेश:
Next Article अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी ने किया इंटरनेशनल योग दिवस का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बदायूं में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन को शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालना चाहिएः मायावती
state
August 26, 2026
त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे
national
August 26, 2026
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय उदयपुर द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्पंदन’ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
state
August 26, 2026
मॉन्सर इंडिया ने विले पार्ले स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर 150+ महिलाओं के साथ दही हांडी 2026 के लिए मिलाया हाथ
Mumbai / Maharshtra
August 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?