- औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने काफिले में चलने वालों की कराई थी जाँच
- विधायक समेत तीन की रिपोर्ट निगेटिव जबकि चालक समेत तीन पॉजिटिव निकले
प्रभुनाथ शुक्ल/भदोही। यूपी के भदोही की औराई विधानसभा से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का चालक और गनर समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस ख़बर के आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। चालक समेत सभी तीन लोगों को एकांतवास यानी आइसो लेट किया गया है। विधायक ख़ुद एकांतवास में चले गए हैं।
भाजपा विधायक के काफिले में चलने वाले छह लोगों का 20 जून को कोरोना टेस्ट कराया गया था। बुधवार को आई जाँच रिपोर्ट में विधायक समेत तीन लोग निगेटिव मिले हैं जबकि चालक के अलवा एक गनर और एक और सहयोगी समेत तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। विधायक ने यह जानकारी ख़ुद अपने फ़ेसबुक पेज पर भी शेयर किया है।
विधायक के काफिले में जिन तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें प्राथमिक स्वाथ केंद्र भदोही में आइसोलेट किया गया है। त्रिलोकपुर में स्थित विधानसभा कार्यालय औराई को सील कर दिया गया है। विधायक ख़ुद एकांतवास में चले गए हैं। प्रसासन की तरफ़ से किसी से मिलने पर मनाई की गई है। विधायक ने कहा है कि यदि किसी का बहुत ज़रूरी कार्य है तो फ़ोन से सम्पर्क कर सकते हैं ।

