By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस प्रमुख सचिव को खम्भा उखड़वाने के लिए लखनऊ में सौंपेगी शिकायत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कांग्रेस प्रमुख सचिव को खम्भा उखड़वाने के लिए लखनऊ में सौंपेगी शिकायत

Last updated: June 24, 2020 9:52 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
  • भदोही शहर के इंदिरा मिल चौराहे पर दुर्घटना का कारण बना पोल
  • पूर्वांचल के जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और सोनभद्र को जोड़ता है चौराहा

प्रभुनाथ शुक्ल/भदोही। कालीन नगरी भदोही का अजब किस्सा है। सड़क के मध्य के पोल को उखड़वाने के लिए काँग्रेस के नेता प्रमुख सचिव को पत्रक सौंपेगे। भदोही शहर का प्रमुख बाईपास इन्दिरा मील एवं विवेकानन्द चौराहा के मध्य ग्यारह हज़ार वोल्ट का खम्भा आए दिन दुर्घटना का कारण बनता है। पूर्वांचल के जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और सोनभद्र को भदोही से जोड़ने का यह प्रमुख मार्ग है। लेकिन जिले का बिजली विभाग इस समस्या पर चुप हैं।
इस समस्या को लेकर बुधवार को काँग्रेस का एक दल चौराहे का निरीक्षक किया। जिसमें मसूद आलम, करम चन्द बिन्द, स्वालेह अंसारी, बद्री पटवा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सड़क का अवलोकन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की गई और कहा गया कि  जनप्रतिनिधि बीच सड़क से ग्यारह हजार वोल्ट का खम्भा हटवाने का कार्य नहीँ करवाते तो काँग्रेस का एक प्रतिनिधिमण्डल लखनऊ जाकर प्रमुख सचिव भेंट कर यथास्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपेंगा।
काँग्रेस के वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने कहा है कि भदोही बाईपास पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवा-गमन होता रहता है। इन्दिरा मिल चौराहा से विवेकान्द चौराहा तक प्रदेश कि पिछली सरकार ने सड़क चौड़ीकरण कार्य चालू किया था। लेकिन इस बीच विधानसभा चुनाव आ गया कार्य बंद हो गया। बीजेपी की सरकार बनी तो अधूरे सड़क निर्माण को पूरा कराने का दबाव बनाया गया जिस पर कार्यदायी संस्था ने सड़क के मध्य ग्यारह हज़ार बोल्ट का पोल हटाए बिना निर्माण कर दिया। जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
मुशीर का दावा है कि पिछले सप्ताह मजदूरों को ऊँचाहार से झारखण्ड ले कर जा रही रोडवेज बस पोल से टकरा गई थी।जिसकी वजह से उसमे बैठे लोगों को चोट आई और बस क्षतिग्रस्त हो गई थी। आए दिन तेज रफ्तार ट्रक व अन्य वाहन पोल से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि कालीन नगरी भदोही का यह दुर्भाग्य है कि कार्पेट एक्सपो, रोड-वेज बस स्टेशन, बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में सौ बेड का महिला विंग बन कर तैयार है लेकिन जनता को नहीँ सौंपा जा रहा है। जिलाअस्पताल व अहमदगंज गजिया ओवर ब्रिज अधूरा पड़ा है। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कालीन नगरी भदोही में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भदोही : भाजपा विधायक का चालक और गनर निकला कोरोना पॉजिटिव
Next Article आज का राशिफल : 25.6.2020

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बड़े पर्दे पर रिलीज से 10 दिन पहले एक्सेल और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने शेयर किया नया पोस्टर
entertainment
August 26, 2026
‘अर्जुन रेड्डी’ के 9 साल: भावुक हुईं शालिनी पांडे, बोलीं- “मेरी पहली फिल्म, हमेशा मेरे दिल का एक हिस्सा रहेगी”
entertainment
August 25, 2026
हीरो Vs हैवान, शुरू हुई जंग! अक्षय कुमार और सैफ अली खान आमने-सामने, ‘हैवान’ के रोमांचक और स्याह ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
entertainment
August 25, 2026
नेत्रदान संगोष्ठी एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
social
August 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?