- योगी सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील भदोही ने व्यक्त की शोक संवेदना
भदोही। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के भदोही तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव उर्फ दादा ने उन्नाव में पत्रकार शुभम त्रिपाठी की हत्या पर दुःख जताया है। उन्होंने सरकार से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यह कानून- व्यस्था पर बड़ा सवाल है। यह पत्रकारों की आजादी पर हमला है। उन्होंने योगी सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
दादा ने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार भले ही बदमाशों और गलत कार्य करने वालों के लिए सख्ती की बात करती हो लेकिन ज़मीन पर यह स्थिति नहीँ दिखती है। बैखौफ बदमाश हत्या करके निकल लेते है। शासन- प्रशासन से मांग की है कि पत्रकार शुभम त्रिपाठी के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। तथा प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा पर भी सरकार ध्यान दे।
दादा ने कहा कि सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कुछ कदम उठाने की जरूरत है। क्योंकि यदि इसी तरह पत्रकारों के साथ घटनायें होती रही तो पत्रकारों के हौसलों पर बुरा असर पड़ेगा। समाज में गलत कार्य करने वालों का मन और बढ़ जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया है कि सभी लोग सरकार से पत्रकारों के लिए सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के लिए मांग रखें।

