नेरुल। 23 जून 2020 को प्रातः 7:30 बजे गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका निर्मल प्रज्ञा जी एवं समणी मनस्वी प्रज्ञा जी रोशनलाल मेहता के निवास स्थान से विहार करके मोडीलाल मेहता के निवास स्थान पर पधारे। वहां पर नेरुल से कल्याण मित्र अर्जुन जी सिंघवी अभातेयुप के उपाध्यक्ष महेश बाफना एवं विराग मधु मालती कर्मणा जैन एवं नवनिर्वाचित तेयूप अध्यक्ष राजेश जी सामोता, दिनेश धोका, देवेंद्र बोहरा, प्रकाश बोहरा, धनराज सोनी महेंद्र मादरेचा, दिलीप सिंघवी, संजय श्रीश्रीमाल, राहुल धोका, स्थानकवासी संघ से गौतम सिसोदिया, संजय बोलिया- मोडीलाल मेहता, नंदलाल धाकड़, शेषमल गुंदेचा, रोशनलाल मेहता, हितेश मेहता, महावीर ओस्तवाल, राजीव हिरण, समणी जी के दर्शन एवं सेवा का लाभ लिया एवं नवनिर्वाचित तेरापंथ युवक परिषद नेरुल के अध्यक्ष राजेश जी सामोता को सभी ने बधाई एवं मेहता परिवार एवं उपस्थित श्रावक समाज ने साल द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया।
समणी श्री जी ने उज्जवल भविष्य की मंगल कामना के लिए पूरी टीम को मंगल पाठ का श्रवण कराया एवं समणी श्री जी ने अपने उद्बोधन मैं सभी को 1 वर्ष में भक्तांबर स्त्रोत कंठस्थ करने की प्रेरणा देते हुए गुरु इंगित कि आराधना करें एवं शनिवार की सामायिक सभी को करने की प्रेरणा दी एवं सामने मनस्वी प्रज्ञा जी ने चातुर्मास में अधिक से अधिक धर्म ध्यान करने की प्रेरणा दी एवं उपस्थित सभी श्रावक समाज ने संकल्प किया है कि गुरुदेव के मुंबई पधारने से पहले नेरुल का तेरापंथ सभा भवन बनकर तैयार हो । उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय जी श्री श्री माल ने दी।
नेरुल में श्रावकों-श्राविकाओं ने लिया श्रमणीवृंद के दर्शन एवं सेवा का लाभ

