नेरुल। तेरापंथ युवक परिषद नेरुल की वार्षिक साधारण सभा zoom ऐप पर ऑनलाइन रखी गयी। सभा की शुरुआत मंगलाचरण से भरत कोठारी ने की। विजय गीत जतन इंटोदिया ने गाया। श्रमणी निर्देशिका निर्मलप्रज्ञाजी का रिकॉर्डेड विडीओ द्वारा मंगल उद्बबोधन मिला। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन महेन्द्र मादरेचा ने किया। तेयुप अध्यक्ष राजेश सामोता ने सभी का स्वागत किया एवं वर्ष भर मिले सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया। मंत्री धनराज सोनी ने वर्ष दौरान हुई गतिविधियों से सभा को अवगत कराया, जिसको सभा ने ओम् अर्हम की ध्वनि से पारित किया। कोषाध्यक्ष मुकेश बोहरा ने वर्ष 2019-20 का आय वय ब्योरा दिया। जिसे सदन ने ओम् अर्हम की ध्वनि से पारित किया। कल्याणमित्र अर्जुन सिंघवी, अभातेयुप के उपाध्यक्ष महेश बाफ़ना, अणुव्रत समिति मुम्बई के कार्याध्यक्ष रोशनलाल मेहता ने अपने विचार रखे।
तत्पश्चात तेयुप अध्यक्ष राजेश सामोता ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त की। चुनाव अधिकारी के रूप में देवेंद्र बोहरा, नरेश सोनी, प्रवीण चण्डालिया की नियुक्ति हुई। चंद्रेश सोनी ने पुनः राजेश सामोता को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका जतन इंटोदिया ने समर्थन किया और चुनाव अधिकारी प्रवीण चण्डालिया ने राजेश सामोता को अध्यक्ष घोषित किया। ZOOM ऐप पर हुईं मीटिंग में लक्ष्मीलाल सिंघवी, अशोक धोका, आनंद सोनी, रमेश सोनी, दिनेश धोका, रमेश हिंगड, ललित बोहरा, दिनेश बागरेचा, ललित बाफ़ना, दलपत सोनी, बाबूलाल बड़ाला, बाबूलाल सोनी, दिनेश सिंयाल, प्रकाश बम्ब, प्रकाश बोहरा, राकेश सोनी, कांतिलाल कोठारी, मुकेश पगारिया, अशोक पगारिया, रमेश मादरेचा, महेंद्र मेहता, अमित धाकड, चंद्रेश हिरण, मनोज बड़ाला, ललित बोहरा, दिनेश धाकड, अनिल बाफ़ना, राहुल धोका, राजीव हिरण, सुरेश छाजेड़, नरेश कच्छारा, जयेश सिंघवी, कपिल लोढ़ा, हितेश मेहता, पंकज पगारिया, नितेश सिंघवी, योगेश धाकड, राहुल सिंघवी, नरेश संघवी, महावीर टुकलिया, हिमांशु सिंघवी, अशोक गुंदेचा, जयेश बोहरा, सुनील सिंघवी, विवेक धोका, जेनिथ चण्डालिया की उपस्तिथि रही। साधारण सभा का zoom ऐप पर दिलीप सिंघवी ने कुशल संचालन किया। यह जानकारी संजय श्रीश्रीमाल ने दीं।
तेयुप नेरुल के पुनः अध्यक्ष मनोनीत हुए राजेश सामोता

