सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रियंका गांधी को डीएम आगरा ने भेजा नोटिस, कोरोना से मौत के आंकड़ों के ट्वीट को बताया गलत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

प्रियंका गांधी को डीएम आगरा ने भेजा नोटिस, कोरोना से मौत के आंकड़ों के ट्वीट को बताया गलत

Last updated: June 23, 2020 11:44 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

आगरा:कोरोना वायरस से आगरा में मौत के आंकड़ों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट पर जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी के ट्वीट को देखकर भम्र की स्थिति पैदा होती है। जो लोगों में डर पैदा करती है, जबकि सच्चाई कुछ और ही है। डीएम ने नोटिस के माध्यम से  प्रियंका गांधी से 24 घंटे के अंदर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है जिससे महामारी के कार्य में लगे कर्मचारियों का मनोबल न गिरे।

कांग्रेस महासचिव ने सोमवार को 48 घंटे में 28 लोगों की मौत होने संबंधी ट्वीट कर आगरा माडल पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की थी। प्रियंका गांधी के ट्वीट करते ही अफरातफरी मच गई। हालंकि उनके ट्वीट का सोमवार को ही डीएम द्वारा वास्तविक स्थिति को स्पष्ट कर जवाब दे दिया था।
मंगलवार को जिलाधिकारी ने प्रियंका गांधी के ट्वीटर पर नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे के अंदर खंडन करने का अनुरोध किया है। नोटिस में कहा गया है कि एक गलत जानकारी के कारण समाज में गलत संदेश गया है। साथ ही महामारी के कार्य में लगे कर्मचारियों का मनोबल भी गिरता है। उनके ट्वीट से कोरोना संक्रमण से लड़ रहे कोराना वारियर्स और फाइटर्स पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नोटिस में डीएम ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 109 दिनों में 79 लोगों की मौत हुई है जबकि 1147 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

प्रियंका गांधी ने क्या ट्वीट किया : 

आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई। यूपी सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई। सरकार की नो टेस्ट नो कोरोना पॉलिसी पर सवाल उठे थे लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। अगर यूपी सरकार सच दबाकर कोरोना मामले में इसी तरह लगातार लापरवाही करती रही तो बहुत घातक होने वाला है।

डीएम का जवाब :

ट्विटर पर उपरोक्त पोस्ट को देखकर प्रथम दृष्टया भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। जिससे जनमानस में यह संदेश जाता है कि 48 घंटे में 28 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इस समय संपूर्ण भारतवासी को भी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लड़ रहे हैं। जो कोरोना वरियर्स,  कोरोना फाइटर्स और जन सामान्य पर प्रतिकूल प्रभाव एवं भय का वातावरण उत्पन्न करता है। जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 109 दिन में जनपद आगरा में कोविड-19 के अब तक कुल 1139 केस आए हैं 79 लोगों की मृत्यु हुई है। पिछले 48 घंटे में 28 लोगों की मृत्यु की सूचना असत्य एवं निराधार है । अत :  जनहित में उठ भ्रामक असत्य खबर को 24 घंटे के अंदर खंडन करना सुनिश्चित करें ताकि इस कोविड संक्रमण के समय में समस्त नागरिक एवं किसी भी पद पर कार्यरत कर्मी को सही स्थिति की जानकारी मिल सके एवं इस महामारी में लगे हुए कर्मियों के मनोबल को ठेस न पहुंचे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सऊदी अरब की घोषणा, बेहद कम लोग करेंगे हज, दूसरे देशों से आने की इजाजत नहीं
Next Article रानी मुखर्जी को शानदार एक्ट्रेस मानती हैं काजोल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में कलासम्पन्न बने जीवनशैली कार्यक्रम का आयोजन
social
October 26, 2026
गणेश आचार्य का प्रेरणादायक गाना ‘कर मेहनत’ कल, 26 अक्टूबर को होगा रिलीज
entertainment
October 25, 2026
‘शांति बांड’ पर हस्ताक्षर करने से नेहा बोरा का इनकार, उल्टे कर दिए सवाल
national
October 25, 2026
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी छह साल के लिए जदयू से निष्कासित
national state
October 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?