मुंबई: मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 104.41 अंक ऊपर और निफ्टी 36.75 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 553.28 अंक तक और निफ्टी 167.8 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 519.11 अंक या 1.49% ऊपर 35,430.43 पर और निफ्टी 159.80 पॉइंट या 1.55% ऊपर 10,471.00 पर बंद हुआ। आज प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट लिमिटेड के शेयर में 11.04 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले सोमवार को बीएसई 179.59 अंक ऊपर 34,911.32 पर और निफ्टी 66.80 पॉइंट ऊपर 10,311.20 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
इंडसइंड बैंक | 6.29 % |
फेडरल बैंक | 3.96 % |
एक्सिस बैंक | 3.12 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 2.50 % |
RBL बैंक | 2.49 % |
कोटक बैंक | 2.49 % |
बीएसई आईटी सेक्टर की इन कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही
कंपनी | बढ़त (%) |
साइएंट लिमिटेड | 13.92 % |
बिरला सॉफ्ट लिमिटेड | 8.83 % |
सस्केन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड | 6.97 % |
क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड | 5.54 % |
डेटामैटिक ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड | 4.98 % |
बीएसई पर करीब 26 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही रही
- बीएसई का मार्केट कैप 141 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,876 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,964 कंपनियों के शेयर बढ़त में 761 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 133 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 64 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 632 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 148 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 शेयर
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
बंधन बैंक लिमिटेड | 351.05 | 39.70 | 12.75 |
ट्रेंट | 659.90 | 73.95 | 12.62 |
डालमिया भारत लिमिटेड | 663.65 | 71.50 | 12.07 |
प्रेस्टीज एस्टेट | 239.25 | 24.15 | 11.23 |
इमामी | 224.70 | 20.95 | 10.28 |
अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 153.50 अंक ऊपर 26,025.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 110.35 अंक ऊपर 10,056.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.65 फीसदी बढ़त के साथ 20.12 पॉइंट ऊपर 3,117.86 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 14.51 अंक नीचे 2,950.76 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,40,450 हो गई है। इनमें 1,78,247 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,48,137 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 14,015 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,186,151 हो चुकी है। इनमें 474,260 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 122,610 हो चुकी है।