नालासोपारा। विश्व योगा दिवस पर नालासोपारा तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के द्वारा लॉकडाउन में भी महिला मंडल ने अपने घर पर बैठकर योग दिवस मनाया। जिसमें सभी बहनों ने अच्छी संख्या में बढ़-चढ़कर विश्व योग दिवस दिवस में भाग लिया। आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी द्वारा दिया गया अवदान प्रेक्षाध्यान से हमारे जीवन में बहुत बदलाव आया है, जो हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है।
प्रेक्षाध्यान शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अलग-अलग योग मुद्राएं व्यक्ति के शरीर को मजबूत और लचीला बनाती हैं। आज के व्यस्त जीवन में ध्यान किसी व्यक्ति में स्थिरता और शांति प्रदान करता है. COVID-19 महामारी के बीच, प्रेक्षाध्यान का अभ्यास करने से प्रतिरक्षा को बढ़ावा मिलेगा, श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव होगा।
विश्व योग दिवस पर नालासोपारा महिला मंडल ने किया योगा का आयोजन

