मेलबर्न:क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक हॉकले ने शनिवार को कहा कि अगर टी20 विश्व कप के लिए 15 टीमों को देश में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है तो प्रशंसकों को भी स्टेडियम में लाइव मैच देखने से रोका नहीं जाएगा। हॉकले ने केविन रोबर्ट्स की जगह ली जिन्हें हाल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निकाल दिया था, जो वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा है।
कोविड-19 महामारी के कारण टी20 विश्व कप के इस साल के अंत में आयोजन के लिए अलग अलग संभावनाओं को ढूंढा जा रहा है, जिसमें से एक में इस टूर्नामेंट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करना भी है।लेकिन हॉकले ने कहा कि दर्शकों को अनुमति दी जाएगी, हालांकि अभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ के साथ 15 टीमों की मेजबानी करना पेचीदा लग रहा है। इससे संकेत मिलता है कि आईसीसी के टूर्नामेंट को स्थगित किया जा सकता है।
हॉकले ने जब पूछा गया कि क्या वह दर्शकों के बिना विश्व कप को होते हुए देखना चाहेंगे तो उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ”सच्चाई यह है कि हाल के हफ्तों में हमने इसके बारे में ज्यादा चीजें समझी हैं और इसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले दर्शकों के आने की संभावना अधिक है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती देश में 15 टीमों को लाने की है।”
उन्होंने कहा, ”अगर मैं इसकी तुलना किसी द्विपक्षीय दौरे से करूं तो आप सिर्फ एक टीम को लाने की बात करते हो और फिर मैच खेलते हो। लेकिन 15 टीमों को लाने की संभावना और साथ ही एक शहर में एक ही समय में छह या सात टीमों का होना, यह काफी ज्यादा पेचीदा मामला है।”
जब उनसे विशेष रूप से पूछा गया कि सीमाओं के खुलन पर अगर 15 टीमों को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने की अनुमति दी जाए, इसके बाद दर्शकों को अनुमति दी जायेगी तो उन्होंने कहा, ”जी, हम यही सोच रहे हैं। टी-20 विश्व कप का आयोजन इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है, लेकिन कोविड-19 के कारण फैली स्थिति को देखते हुए इस पर काले बादल मंडरा रहे हैं।
‘टी20 विश्व कप जब भी होगा, फैन्स को मैच लाइव देखने की इजाजत होगी’

