By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भदोही : विधायक ने ख़ुद गरमा- गरमा पुड़िया निकाल चहेतों खिलाई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

भदोही : विधायक ने ख़ुद गरमा- गरमा पुड़िया निकाल चहेतों खिलाई

Last updated: June 20, 2020 4:05 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
  • पूर्वमंत्री एवं औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने फ़ेसबुक पर डाला वीडियो 
  • कड़ाही से पूड़ी निकालते खूब पसंद किया जा रहा विधायक का वीडियो

प्रभुनाथ शुक्ल/भदोही। यूपी के भदोही जिले से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक लखनऊ स्थित सरकारी निवास पर अपने समर्थकों के लिए ख़ुद पूड़ी- सब्जी बनाते दिखते हैं। उन्होंने यह वीडियो अपने फ़ेसबुक वाल पर ख़ुद शेयर किया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कोरोना काल में देश के जानेमाने सेलिब्रेटी और राजनेता भी रसोई की जिमेदारी सम्भालते दिखे हैं।
लखनऊ का दारुलसफा यानी विधायक निवास राजनेताओं के समर्थकों की पहली पसंद है। जब विधानसभा क्षेत्र से कोई समर्थक किसी काम से लखनऊ जाता है तो उसके सामने रात्रि ठहरने की समस्या होती है। क्योंकि महँगे होटल सबके बस की बात नहीँ होते हैं। कई लोग इलाज कराने या दूसरी जरूरतों के लिए लखनऊ आते- जाते रहते हैं। ऐसे में उन्हें विधायक आवास ही सहारा होता है। कई विधायक अपने समर्थकों का विशेष ख़याल रखते हुए अच्छा इंतजाम रखते हैं। भोजन तो कोई कहीं भी कर सकता है लेकिन रात्रि ठहरने की समस्या होती है। लोग दारुलसफा के बाटी- चोखे का आनंद भी लेने जाते हैं। बलिया की सत्तू वाली बाटी खूब बिकती है। कई समर्थक तो विधायक आवास में अपने नेता की दरियादिली भी देखने जाते हैं कि जिसे उन्होंने अपने क्षेत्र से विजय दिलाई है उनका नज़रिया और व्यवहार किस तरह का है।
भदोही से औराई विधायक दीनानाथ भास्कर किसी परिचय के मोहताज नहीँ हैं। वह बसपा, सपा से होते हुए भाजपा तक का सफ़र तय किया है। दोनों सरकारों में वह मंत्री रहे है। स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। सपा में अनुसूचित एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। निगम की भी जिमेदारी भी संभाली है। विधायक ने भदोही को अपना राजनीतक कर्मक्षेत्र बना लिया है। 2017 में वह भाजपा के टिकट पर औराई सुरक्षित से विधायक हैं। दीनानाथ भास्कर एक जुझारू नेता हैं।
सोशलमीडिया पर उन्होंने ख़ुद अपने सरकारी आवास में समर्थकों के लिए भोजन बनाते एक वीडियो शेयर किया है। अपनी फ़ेसबुक वाल पर लिखा भी है कि लखनऊ स्थित आवास पर सभी लोगों के सहयोग से कोहड़ा आलू की सूखी सब्जी ,टमाटर की चटनी ,खीर एवं  पूड़ी बनाया गया है। लेकिन वीडियो में वह ख़ुद कड़ाही से गरमा- गरम पुड़िया निकालते दिख रहे हैं। उनकी वाल पर यह वीडियो खूब शेयर हो रहा हैं। काफी लोगों ने टिप्पणी भी की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विश्व योग दिवस 21 जून पर विशेषः भारत के योग की मुरीद हुई दुनिया
Next Article भदोही : लाखों की दवाएं और पीपीई किट निजी मकान से बरामद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?