By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीतने पर गौतम गंभीर ने उठाए विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीतने पर गौतम गंभीर ने उठाए विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल

Last updated: June 16, 2020 1:26 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 27 टेस्ट शतक और 43 वनडे शतक लगाए हैं। वनडे में उन्होंने 11,000 से अधिक रन बनाए हैं। अधिकांश लोगों का विश्वास है कि वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। आधुनिक युग के बेस्ट बल्लेबाज होने के बावजूद कप्तान के रूप में कोहली ने अब तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। यही नहीं वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जितवा पाए हैं। स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में बात करते हुए पूर्व कप्तान और बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि कोहली को अपने करियर में अभी बहुत कुछ हासिल करना है।

गौतम गंभीर से पूछा गया था कि कोहली को अभी तीन कौन सी उपलब्धियां हासिल करनी है? इस सवाल का जवाब देते हुए 38 साल के गौतम गंभीर ने कहा, ”एक टीम के रूप में बहुत कुछ हासिल करना है कोहली को। आप निजी स्तर पर लगातार रन बना सकते हैं। ब्रायन लारा जैसे लोग हैं, जिन्होंने बहुत रन  बनाए हैं। जैक कैलिस ने भी बहुत कुछ नहीं जीता। ईमानदारी से कहूं तो कोहली ने भी कप्तान के रूप में अभी कुछ नहीं जीता है।”

गंभीर ने कहा, ”अभी बहुत कुछ है, जो विराट कोहली का हासिल करना है। लेकिन मेरे लिए एक टीम में जब तक आप कुछ ट्रॉफी नहीं जीतते, तब तक आपको गंभीरता से नहीं लिया जाएगा। आपके पूरे करियर में भी।”

उन्होंने कहा कि कोहली को यह जानना चाहिए कि सभी खिलाड़ी निजी रूप से अलग हैं। यह आप पर निर्भर है कि आप कैसे उनका बेस्ट निकलवा पाते हैं। गंभीर ने कहा, ”निश्चित रूप से वह सबसे अलग हैं। बहुत से दूसरे खिलाड़ियों में कोहली जितनी क्षमताएं नहीं हैं। कप्तान के रूप में कोहली को खिलाड़ियों को उसी रूप में स्वीकार करना होगा जैसे वे हैं। आप उनकी तुलना मत करिए। आप इंटेंसिटी की इंटेंसिटी से तुलना करिए, क्योंकि हर खिलाड़ी निजी रूप से अलग होता है।”

उन्होंने आगे कहा, ”हर खिलाड़ी में अच्छा बुरा होता है, उसकी अपनी ताकत और कमजोरियां होती हैं। इन्हीं सब चीजों से मिलकर अच्छी टीम बनती है। आपको इन सबको मिलाकर बेस्ट टीम बनानी होती है।”

उन्होंने कहा, ”मोहम्मद शमी कभी जसप्रीत बुमराह नहीं बन सकते। या इशांत शर्मा कभी बुमराह नहीं बन सकते। या केएल राहुल कभी कोहली नहीं बन सकते। इसी तरह श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे में कभी कोहली जितनी इंटेंसिटी और प्रतिभा नहीं हो सकती। लेकिन आप किस तरह उनसे बेस्ट निकलवाते हैं, किस तरह आप विपरीत परिस्थितियों में आप उनका इस्तेमाल करना है, तभी आप टीम को वर्ल्ड टाइटल्स जितवा सकते हैं।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारतीय टीम का कोच बनने के लिए तैयार अजहरुद्दीन, कहा- बिना पलक झपकाए मौका लपक लूंगा
Next Article अमेरिका ने भारत को सौंपे 100 वेंटिलेटर्स, डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने की थी घोषणा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?