By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारतीय टीम का कोच बनने के लिए तैयार अजहरुद्दीन, कहा- बिना पलक झपकाए मौका लपक लूंगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारतीय टीम का कोच बनने के लिए तैयार अजहरुद्दीन, कहा- बिना पलक झपकाए मौका लपक लूंगा

Last updated: June 16, 2020 1:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

हैदराबाद:पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि भविष्य में अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के लिए तैयार हैं। अजहरुद्दीन ने गल्फ न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, “हां, मैं उन्हें अपनी सेवा देने के लिए तैयार हूं। अगर मुझे भारतीय क्रिकेट टीम के साथ काम करने का मौका मिलता है तो मैं पलक झपकाए बिना इसे लपकने के लिए तैयार हूं।”

मौजूदा समय में रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं और उनका कार्यकाल 2021 में होने वाले टी 20 विश्व कप तक का है। अजहरुद्दीन ने इस बात पर हैरानी जताई कि आज के समय में कई सारे ‘सपोर्ट स्टाफ’ टीम के साथ यात्रा करते हैं।

मौजूदा समय में हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष अजहरुद्दीन ने कहा, “मैं इस चीज को देखकर हैरान हूं कि इन दिनों कई लोग क्रिकेट टीम के साथ यात्रा करते हैं। उदाहरण के लिए, मेरी विशेषज्ञता बल्लेबाजी और फील्डिंग में है और अगर मैं किसी टीम का कोच हूं तो फिर मुझे एक बल्लेबाजी कोच की भला क्या जरूरत है।”

अजहरुद्दीन ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), जिसे कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था, के लिए साल के अंत में एक विंडो होगी। ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी 20 विश्व कप अगर अपने तय कार्यक्रम पर नहीं हो पाता है तो बीसीसीआई इसे अक्टूबर में कराने पर काम कर रही है।

पूर्व कप्तान ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि लीग को साल के अंत तक एक विंडो मिल सकती है, जहां हमें न्यूनतम सात मैचों की मेजबानी मिल सकती है। लीग ने पिछले 10-12 सालों में खेल को बहुत कुछ दिया है।”

भारत के लिए 99 टेस्ट मैचों में 6215 और 334 वनडे मैचों में 9378 रन बनाने वाले पूर्व कप्तान ने कहा, “यह एक ऐसा मंच है जहां क्रिकेटर जल्दी नजर में आ जाते हैं अगर वे बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो। अगर आईपीएल नहीं होता तो हार्दिक पांड्या या जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी अभी भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में संघर्ष कर रहे होते।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- कोरोना से मृत्यु दर ने उजागर कर दिया गुजरात मॉडल
Next Article कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीतने पर गौतम गंभीर ने उठाए विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?