By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान ने यूएनएचआरसी में कश्मीर का मुद्दा उठाया; भारत का जवाब- किसी को अनचाही सलाह देने से पहले अपने गिरेबां में झांकें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान ने यूएनएचआरसी में कश्मीर का मुद्दा उठाया; भारत का जवाब- किसी को अनचाही सलाह देने से पहले अपने गिरेबां में झांकें

Last updated: June 16, 2020 9:54 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जेनेवा: भारत ने पाकिस्तान की ओर संयुक्त मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में कश्मीर का मुद्दा उठाने पर चिंता जताई है। सोमवार को पाकिस्तान ने जेनेवा में चल रहे यूएनएचआरसी के 43 वें सत्र में कश्मीर का मूद्दा उठाया। भारत के स्थाई प्रतिनिधि सेंथिल कुमार ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिसन को किसी पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

वह किसी को अनचाही सलाह देने से पहले अपने देश में होने वाले मानवाधिकार हनन पर गौर करे। पाकिस्तान मानवाधिकार के इस वैश्विक फोरम और इसकी प्रणाली का गलत इस्तेमाल कर रहा है।पाकिस्तान दक्षिण एशिया का अकेला ऐसा देश है जहां पर सरकार नरसंहार कराती है। दूसरे देशों पर आरोप लगाना इसकी गुस्ताखी है।

बलूचिस्तान में लोगों के साथ जुल्म हो रहा है: सेंथिल कुमार

भारत ने कहा कि बलूचिस्तान में बड़े पैमाने पर लोगों के साथ जुल्म हो रहा है। यहां पर सरकार की ओर से हिंसा की जा रही है। लोगों को एक साथ जगह छोड़ने के लिए मजबूर किए जा रहे हैं। मिलिट्री कैंप्स और डिटेंशन सेंटर काम कर रहे हैं। कोर्ट में लंबित मामलों से जुड़े लोगों की हत्याएं की जा रही है। इन सबके बावजूद इसकी ओर से भारत पर आरोप लगाना चिंता की बात है।

‘कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का कोई बाहरी असर नहीं’

सेंथिल कुमार ने कहा कि पिछले साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का कोई बाहरी असर नहीं हुअा है। लोगों ने कश्मीर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की पाकिस्तान की कोशिशों के खिलाफ रैलियां की थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान में मानवाधिकार हनन का ट्रैक रिकॉर्ड बरकरार है।

‘पाकिस्तान का इतिहास खूनखराबे से भरा हुआ है’

उन्होंने कहा- एक ऐसे देश के आरोपों पर भरोसा कैसे किया जा सकता है जिसका इतिहास धार्मिक कट्टरता, खूनखराबे और हत्याओं से भरा पड़ा हो। सत्ता पलटने और कठपुतली सरकार चलाने की कई घटनाएं सामने आई है। ऐसा देश जब मानवाधिकार की बात करता है तो उसकी ही साख पर सवालिया निशान लग जाते हैं।

‘47 हजार से ज्यादा बलोच लोग लापता हुए’

भारत ने कहा कि पाकिस्तान से अब तक 47 हजार से ज्यादा बलोच और 35 हजार से ज्यादा पश्तून लापता हैं। बलूचिस्तान में हजारा समुदाय के लोगों के साथ जुल्म हुआ। इस समुदाय के 500 लोगों की जान ले ली गई और 10 हजार से ज्यादा लोग पाकिस्तान छोड़ने को मजबूर हो गए। यहां पर ईशनिंदा कानून का गलत इस्तेमाल हो रहा है। अल्पसंख्यकों की जबरन शादियां करवाई जा रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वैज्ञानिकों का दावा: हम अकेले नहीं हैं, आकाशगंगा में 36 सभ्यताएं हो सकती हैं
Next Article कोरोना संकट में 5.6 लाख करोड़ पर पहुंची भारतीयों की कुल बचत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बस्ती में सड़क किनारे फेंके शव का रहस्य सुलझा, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
state
May 5, 2026
15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?