मुंबई। थामला महिला मंडल की कार्यकारिणी द्वारा नई पहल बदले युग की धारा वेबीनार का आयोजन zoom App के द्वारा किया। सेशन की शुरुआत सबसे पहले नमस्कार महामंत्र से की गई। स्वागत व अभिनंदन अध्यक्षा उषा जी कुमठ ने वक्तव्य के साथ किया।सचांलन मंत्री आशा जी सोनी अपनी मधुर वाणी के साथ विस्तार से किया। हमारे गाँव में कितने प्रतिभाशाली हीरे हैं, उन सबसे अवगत कराया जैसे डॉ. विकास जी कुमठ ने बताया कि वो कैसे डॉ बने। उन्होंने पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। चैंपियन राहुल जी सोनी, छोटी सी उम्र में कोरिया गये, लेकिन अपने खान-पान व संस्कृति को बनाए रखा,ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, नेशनल अवाॅड प्राप्त किया।इस मंजिल पर कैसे पहुंचे। किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा सुचारू रूप से अवगत कराया।
रवि जी कुमठ कैसे C.A. बने, उन्हें किन-किन विडंबनाओं से गुजरना पड़ा। मम्मी -पापा का क्या योगदान रहा, कैसे अपनी पहचान बनाई, पूरा व्यक्तितव बताया। अपना लक्ष्य एक ही कोई भी काम कठिन नहीं होता। डॉ. स्वीटी जी सोनी ने बहुत सुंदर विचार रखे, मैंने शादी के बाद भी पढ़ाई नहीं छोड़ी डॉ.. का काम आज भी मै कर रही हू। उन्होंने गर्व से कहाँ मै बहुत भाग्यशाली हू, ससुराल पक्ष में सास-ससुर हसबैंड व पूरे परिवार का हर कदम पर साथ मिला।
थामला के डॉ. विकास जी की मम्मी केसरदेवी, CA रवि जी की मम्मी प्रेमादेवी , Taekwondo champion राहुल जी की मम्मी कंचन जी सोनी सभी ने बहुत ही सुन्दर सरल सहज दिल से अपने-अपने विचारों से ओत-प्रोत किया ।थामला गाँव में ऐसे बहुत सारे अमुल्य कोहिनूर हैं। उन सभी को आगे आना चाहिए अपनी-अपनी सेवाओं से लाभान्वित कराना चाहिए। कभी भी किसी के लिए भी काम आ सके। थामला जैन मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेश जी सोनी मंत्री अशोक जी सोनी, एवं कोषाध्यक्ष- चंद्रेश जी सोनी आप सभी हमारे कार्य में सक्रिय रहे, हम सभी आपके प्रति आभार व्यक्त करते हैं आगे भी आप सभी ऐसे ही मनोबल बढ़ाते रहे। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में मंत्री आशा जी सोनी कोषाध्यक्ष-आरती जी कुमठ उनका पुरा-पुरा सहयोग रहा। थामला की सभी बहिनें व युवक परिषद सहभागिता दर्ज कराकर प्रोग्राम में चार चाँद लगा दिए। हमारी पूरी कार्यकारिणी टीम का बहुत-बहुत सहयोग रहा। आभार ज्ञापन आरती जी कुमठ ने किया यह जानकारी उषा जी कुमठ ने दी।
थामला महिला मंडल का बदले ‘युग की धारा’ वेबीनार का zoom App पर आयोजन

