मुंबई:सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार (14 जून) को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक सुशांत की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन मुंबई पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उनके फ्लैट से कुछ दवाइयां मिली है, जिससे लगता है कि वह पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। बता दें कि खबर आ रही है कि सुशांत ने आखिरी कॉल अपने दोस्त और एक्टर महेश शेट्टी को कॉल किया था। महेश शेट्टी और सुशांत दोनों टीवी शो पवित्र रिश्ता में साथ काम कर चुके हैं।
पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने महेश को सुबह 1.51 बजे कॉल किया था। जब महेश ने फोन नहीं उठाया तो सुशांत सोने चले गए।
महेश ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो उन्होंने 8.30 बजे सुशांत को कॉल किया। लेकिन सुशांत ने फोन नहीं उठाया। महेश ने सोचा कि सुशांत बाद में कॉल कर लेंगे। लेकिन इसके बाद महेश को सुशांत के सुसाइड की खबर मिली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने महेशा को बताया कि सुशांत ने उन्हें सुबह 9.30 बजे कॉल किया था, लेकिन उनके नंबर पर कॉल नहीं गई।
सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की दम घुटने से मौत हुई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद सुशांत के आर्गेन्स जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

