By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चमक कम हुई और अंधकार ने गले लगा लिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

चमक कम हुई और अंधकार ने गले लगा लिया

Last updated: June 14, 2020 6:44 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

आदित्य तिक्कू।।

हम सबको झिलमिलाते सितारे चमकते ही अच्छे दिखते है, पर ध्यान से देखिये सितारे अंधकार के साये में ही रहते हैं ज़रा सी चमक धुंधली हुई और वे अंधकार में विलुप्त हो जाते है।

आज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में खुदकुशी कर ली । चाहने वालों के लिए यह बेहद चौंकाने और दु:खी करने वाली खबर है । वह अभी के सबसे अच्छे युवा अभिनेताओं में गिने जाते थे । इससे पहले भी फिल्मी और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने आत्महत्या करके अपने प्रशंसकों को रुलाया है…

गुरुदत्त: अपने जमाने के जाने-माने मशहूर अभिनेता गुरुदत्त की मौत ने भी इसी तरह पूरे देश को चौंका दिया था । हालांकि उनकी मौत को लेकर भी कुछ स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने खुदकुशी की थी या अत्याधिक नशे की वजह से उनकी जान चली गई थी । वह अक्टूबर 1964 में अपने घर में मृत पाये गए थे । बताया जाता है कि उनकी मौत शराब के साथ नींद की कई गोलियां लेने से उनकी मौत हो गई थी, जबकि पत्नी गीता दत्त के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं था और एक्ट्रेस वहिदा रहमान भी उनसे दूर हो गई थीं, जिनसे गुरु दत्त प्यार करते थे ।

परवीन बॉबी: मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी 2005 में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं । अकेली रहने वाली बॉबी जब पड़ोसियों से अखबार और दूध लेने नहीं पहुंचीं तो लोगों को शक हुआ, फिर जो खबर आई उससे शोक की लहर छा गई । बॉबी के जीवन का अंत हो चुका था । वह डायबिटीज से परेशान थीं । माना जाता है कि बीमारी और अकेलेपन से तंग आकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

सिल्क स्मिता: विजयलक्ष्मी वदलापति उर्फ सिल्क स्मिता ने सितंबर 1996 में पंखे से लटक कर जान दे दी थी । उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें लिखा था कि लगातार असफलता की वजह से वह जान दे रही हैं ।

दिव्या भारती: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की दु:खद मौत को भला कैसे भुलाया जा सकता है । महज 19 साल की उम्र में दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं थी। दिव्या की 1993 में घर की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी । कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने आत्महत्या की थी, लेकिन कुछ लोग इसे हादसा बताते हैं।

जिया खान: साल 2013 में अभिनेत्री जिया खान ने मुंबई में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी । महज 25 साल की जिया ने जिस वक्त यह कदम उठाया वह प्रेग्नेंट थीं। इस केस में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम आया था । जिया खान ने छोटे से फिल्मी कैरियर में नि:शब्द, हाउसफुल, गजनी जैसी फिल्मों में काम किया था ।

नामों की फेहरिस्त में से निकल के देखे और समझे तो यही पाएंगे की सफलता – असफलता सब घर के दरवाज़े के  बाहर ही रहनी चाहिए । घर में सिर्फ और सिर्फ  रिश्ते ही रहने चाहिए ।  अन्यथा चमक कम हुई और अंधकार ने गले लगा लिया।

https://www.youtube.com/watch?v=UhLtFS2fEkA

 

TAGGED:# एक्टर# सुशांत_सिंह_राजपूत; # सुसाइड#actor#Sushant_Singh_Rajput ; #Suicide

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
Next Article हमने कभी भी नहीं की पड़ोसी मुल्कों की जमीन छीनने की कोशिश:नितिन गडकरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?