By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तेजी से घटाना है वजन तो रात में भिगोकर खाएं ओट्स
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

तेजी से घटाना है वजन तो रात में भिगोकर खाएं ओट्स

Last updated: June 11, 2020 12:16 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ लंबी-लंबी वॉक और डाइटिंग के स्ट्रीक रूल्स को फॉलो करना सब रूटीन में शामिल रहता है। आप भी अगर अपना वजन कम करने के लिए ये सब कुछ करके थक चुके हैं और कोई फायदा नहीं मिल रहा है तो अब अपने नाश्ते में शामिल करें ये हेल्दी ओट्स। आप सोच रहे होंगे भला इसमें क्या खास है। तो आपको बता दें, कि ये ओट्स सीधा बनाकर नहीं खाने हैं। वजन कम करने के लिए इन ओट्स को पहले रातभर भिगोकर रखा जाता है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए कैसे बनाएं ये हेल्दी ओट्स।

भीगे हुए ओट्स खाने से तेजी से वजन कम होने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल भी घटता है। नाश्ते में भिगोकर बनाएं गए ओट्स में न्यूट्रिएंट्स (पोषक तत्व) सीधा पकाए हुए ओट्स की तुलना में अधिक होते हैं। आइए जानते हैं सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं ओट्स और वजन कम करने के लिए कैसे इन्हें बनाएं।

कैसे बनाएं ओट्स-
भिगे हुए ओट्स बनाना बेहद आसान है। ओट्स बनाने के लिए आप रातभर उन्हें दूध, पानी, अलमंड मिल्क, कोकोनट मिल्क, दही जैसी किसी भी एक चीज में भिगा कर रख दें। सुबह तक ओट्स फूल जाएंगे। इसके बाद इस ओट्स में अपने मनपसंद फल (केला, अंगूर, अनार, पाइन एप्पल, कीवी, संतरा, बेरीज, स्ट्रॉबेरी) और नट्स (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, गरी, मखाना, अखरोट आदि) काटकर डाल दें। आपके ओट्स तैयार हैं। वजन कम करने के लिए आप रोजाना इनका सेवन करें।

सेहत के लिए क्यों ज्यादा अच्छे हैं भीगे हुए ओट्स-
आंच में पकाने से खाद्य पदार्थ के कई पोषक तत्व मर जाते हैं। लेकिन रात भर भीगे हुए ओट्स सुबह तक इतने मुलायम हो जाते हैं कि इन्हें खाया जा सके। लंबे समय तक भीगे रहने के कारण ओट्स में मौजूद सटार्च टूट जाते हैं, जिससे ओट्स में साइटिक एसिड कम हो जाता है। जो आसानी से पचने में मदद करता है।

तेजी से वजन घटाते हैं भीगे हुए ओट्स-
रात में भिगाकर बनाए गए ओट्स का सेवन करने से व्यक्ति का वजन तेजी से इसलिए कम होता है क्योंकि ये ओट्स आंच में पकाए गए ओट्स के मुकाबले ज्यादा सुपाच्य और फाइबरयुक्त होते हैं। इन ओट्स में फाइबर ज्यादा होने की वजह से व्यक्ति का पेट देर तक भरा हुआ रहता है। इसके अलावा इस तरह खाए गए ओट्स आंतों की गंदगी साफ करके शरीर की ज्यादा चर्बी घटा सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जागेश मुकाती का निधन, सांस लेने में थी दिक्कत चार दिन अस्पताल में भर्ती रहे
Next Article नस्लवाद क्रिकेट में मौजूद नहीं है, यह कहना मूर्खता होगी: जेसन होल्डर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?