नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 87 हजार 155 हो गई है। पहली बार पिछले 24 घंटे में 11 हजार 156 से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 7 जून को सबसे ज्यादा 10 हजार 884 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उधर, उत्तरप्रदेश में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब वह संक्रमितों की संख्या के मामले में देश का पांचवां राज्य बन गया है। यहां गुरुवार सुबह तक 11 हजार 610 केस हो गए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।
इस बीच, अच्छी खबर यह हैं कि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को 6326 मरीज ठीक हुए। अब तक देश में 1 लाख 40 हजार 979 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। उधर, मध्यप्रदेश में भी अब 10 हजार से ज्यादा केस हो गए हैं। वह सातवां ऐसा राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा केस हैं।
उत्तरप्रदेश में 7 जून को मिले थे सबसे ज्यादा केस
राज्य में संक्रमण का पहला केस 5 मार्च को गाजियाबाद में आया था। 25 मार्च को पहला लॉकडाउन शुरू हुआ। उत्तरप्रदेश में पहले राज्य में 35 पॉजिटिव केस मिल चुके थे।
| तारीख | संक्रमितों की संख्या |
| 6 जून | 370 |
| 7 जून | 433 |
| 8 जून | 411 |
| 9 जून | 388 |
| 10 जून | 275 |
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए
| तारीख | केस |
| 10 जून | 11156 |
| 9 जून | 8852 |
| 8 जून | 8444 |
| 7 जून | 10884 |
| 6 जून | 10428 |
कोरोना अपडेट्स
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह कोरोना से जुड़े अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, बुधवार को देश में पहली बार एक दिन के सबसे ज्यादा 9996 पॉजिटिव मिले है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 357 मौतें हुईं। देश में अब तक 2 लाख 86 हजार 579 मामले हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 37 हजार 448 एक्टिव केस हैं और एक लाख 41 हजार 29 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 8102 हो चुकी हैं।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में एक लाख 51 हजार 808 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ देश में 11 जून, सुबह 9 बजे तक 50 लाख 13 हजार 140 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

