नई दिल्ली:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह 19 जून को ओक्लाहोमा में राजनीतिक रैलियों की एक नई श्रृंखला की शुरुआत करेंगे। ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम अपनी रैलियों को फिर से शुरू करने जा रहे हैं। पहली रैली ओक्लाहोमा के तुलसा में होगी।”
उन्होंने कहा कि वह फ्लोरिडा, एरिजोना और उत्तरी कैरोलिना में रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन को उत्तरी कैरोलिना से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा और जल्द ही नए स्थान की घोषणा की जाएगी।
ट्रंप प्रांत के गवर्नर के साथ कोविड-19 सामाजिक दूरी के दिशानिदेर्शों पर विवाद के कारण रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन को उत्तरी कैरोलिना से दूसरी जगह स्थानांतरित करना चाहते हैं। हाल के राष्ट्रीय जनमत सवेर्क्षणों श्री ट्रंप और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के बीच मुख्य मुकाबला दिखा गया है।

