मुंबई:सोनम कपूर का आज बर्थडे है। सोनम के बर्थडे पर उनके पापा अनिल कपूर ने बेटी के लिए बहुत ही स्पेशल और मजेदार मैसेज लिखा है। उन्होंने सोनम की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी बेटी जैसा कोई और नहीं। आनंद अहुजा की परफेक्ट पार्टनर, स्क्रीन पर स्टार और स्टाइल की आइकन’।
अनिल ने आगे लिखा, ‘तुम मेरा आत्मविश्वास, मेरी खुशी और मेरा अभिमान हो। तुम इकलौती हो जिससे मैं डरता हूं। हैप्पी बर्थडे सोनम कपूर। मैं बहुत खुश हूं कि तुम आज यहां हम सबके साथ हो…लव यू हमेशा’।
अनिल की इस फोटो पर आनंद ने कमेंट किया, ‘इस बात पर जोर नहीं दे सकते कि आपको और मुझे उससे कितना डर लगता है। हाहाहा… प्यारा पोस्ट।’
सोनम ने पति के लिए लिखा स्पेशल मैसेज
अपने बर्थडे पर सोनम ने पति आनंद के लिए स्पेशल मैसेज लिखा है। सोनम ने आनंद के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, दुनिया के बेस्ट पति जो मुझे हमेशा वह सब कुछ देता है जिसकी मुझे सच में जरूरत होती है। लव यू आनंद।
बता दें कि सोनम अभी तक अपने ससुराल दिल्ली में थीं, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए आनंद उन्हें लेकर मुंबई पहुंच गए। आनंद और सोनम के परिवार ने मिलकर एक्ट्रेस के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए खूब तैयारी की। हालांकि इस बीच सोनम ने अपनी सास प्रिया अहुजा को काफी मिस किया।
सोनम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

