By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 50 हजार से ज्यादा संक्रमित वाला मुंबई पहला महानगर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

50 हजार से ज्यादा संक्रमित वाला मुंबई पहला महानगर

Last updated: June 9, 2020 8:23 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: सोमवार शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2553 पॉजिटिव केस मिलने के बाद राज्य में मरीजों की संख्या 88528 हो गई है। इनमें एक्टिव मरीज 44374 है। राज्य में सोमवार को 109 मरीजों की मौत होने के बाद अब तक कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 3169 हो गई है। मुंबई में 24 घंटे में 64 कोरोना मरीजों की मौत हुई, जबकि 1311 नए मरीज मिलने से कुल केस 50085 हो गए हैं। इनमें 26,345 एक्टिव मरीज हैं। मुंबई में कोरोना से 1702 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई: कोविड मरीजों के लिए मेडिटेशन थैरेपी शुरू  
कोरोना संक्रमितों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए वर्ली स्थित एनएससीआई में बने कोविड सेंटर में अब 1,243 मरीजों को मेडिटेशन थैरेपी उपलब्ध कराई जा रही है। मुंबई के योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ने यहां भर्ती मरीजों को जूम ऐप के जरिए मेडिटेशन थैरेपी दी। इसके अलावा लाफिंग थैरेपी, योगा और अंताक्षरी के जरिए मरीजों को नॉर्मल रखा जा रहा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि कोरोना संक्रमण के चलते दो मरीज अब तक आत्महत्या भी कर चुके हैं।

कोरोना अपडेट्स…

  • नवी मुंबई मनपा ने गैर-कोविड 19 मरीजों के इलाज की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मनपा को नेरुल स्थित डॉ. डी. वाई. पाटिल अस्पताल में 1200 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यहां मानसून के दौरान नवी मुंबई के लोगों की मानसून जनित बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा।
  • रविवार को 19 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ कोरोना मरीजों की संख्या 701 हो गई। 3 जून को मरीजों की संख्या 602 थी और केवल 4 दिन बाद 701 हो गई है।
  • वाशी स्थित सिडको एग्जिबिशन सेंटर में कुल 1182 बिस्तरों की सुविधा मिलेगी। इनमें से 500 बिस्तरों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम से जोड़ा जाएगा। यहां कोरोना इलाज से संबंधित एक्सरे समेत अन्य सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  • ठाणे शहर में कोरोना मरीजों की दिनोंदिन बढ़ती संख्या को देखते हुए निर्माणाधीन एक हजार बिस्तरों के कोविड अस्पताल को अगले कुछ दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। घोड़बंदर के माजीवाड़ा स्थित ग्लोबल इंपैक्ट हब में बनाए जा रहे अस्पताल का काम अब अंतिम चरण में है।
  • नीति आयोग ने राशन की दुकानों में मांसाहार की बिक्री का निर्णय कुछ दिनों पहले लिया था। इस निर्णय पर रोक लगा दी गई। अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद और नागपुर जैन राजनीतिक चेतना मंच ने राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध किया था।
  • भिवंडी महानगरपालिका ने शहर के सक्षम सभी निजी अस्पतालों को सतर्कता के साथ आइसोलेशन और फीवर ट्रीटमेंट करने की अनुमति दे दी है। इससे मनपा का भार कुछ कम होगा और शहर के नागरिकों को भी निजी अस्पतालों में आइसोलेशन की सुविधा मिल सकेगी।
  • नागपाडा में बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने वाले लोगों के खिलाफ जोन-3 पुलिस ने केस दर्ज किया है। जोनल डीसीपी अभिनाश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी अहमद की तलाश की जा रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 6 लाख की आबादी वाले धारावी में पिछले दो दिन में आए सिर्फ 23 केस, पिछले 7 दिन में नहीं हुई किसी की मौत
Next Article अयोध्या में ढांचा ध्वंस मामला : आडवाणी, जोशी और उमा भारती का बयान दर्ज होगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई तेरापंथी सभा की कमान डागलिया के हाथ
social
May 31, 2026
लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार
state
May 30, 2026
जब बतखों के लिए रुक गई सड़कें- संवेदनशील समाज की जीवंत तस्वीर
national
May 29, 2026
“अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है,” ग्लैमरस अवतार पर रूपाली गांगुली का मजेदार बयान
entertainment
May 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?