सिलीगुड़ी। रविवार, 07 जून 2020 को प्रातः 12:30 बजे, लायंस तराई ब्लड बैंक, सिलीगुड़ी में सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ। ब्लड बैंक द्वारा सभी को सैनिटाइजर, हेडकैप और फुट कवर के माध्यम से सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक रक्तदाताओं से व्यक्तिशः रक्तदान करवाया गया। जिसके अंतर्गत 20 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। परिषद द्वारा सभी रक्त दाताओं का आभार किया है, जिन्होंने कोविड-19 की मुश्किल की घड़ी में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के इस महान उपक्रम में अपनी सेवाएं दी।
लायंस तराई ब्लड बैंक के चेयरपर्सन अतुल जी झवर अरुण जी अग्रवाल ने तेयुप अध्यक्ष दीपक बोथरा को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया और तेयुप के रक्तदान कार्य की सराहना की । अध्यक्ष दीपक बोथरा और MBDD राज्य प्रभारी पंकज जी सेठिया और मंत्री अजय बरमेचा ने लायंस तराई ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया ।
शिविर में विशेष सहयोगी के रूप में अभातेयुप से MBDD बंगाल, बिहार , झारखंड तीनों जगह के राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री पंकज जी सेठिया, परिषद अध्यक्ष दीपक जी बोथरा, मंत्री अजय बरमेचा, उपाध्यक्ष अरविंद जी लुनिया, कोषाध्यक्ष राकेश बैद, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष और तेयुप सलाहकार तोलाराम जी सेठिया, ATDC के चेयरमैन बच्छराज जी बोथरा, महावीर इंटरनेशनल के सचिव श्री रमेशजी बैद ,जुगराज जी चिंडालिया, श्री मेघराज जी सेठिया, श्री बजरंगजी चोरड़िया अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती शशिकला बैद, अणुव्रत समिति के सह मंत्री गौतम जी डागा, तेयुप के कार्यकारिणी सदस्य संतोष बैद, मनीष बोथरा, शांति प्रकाश बाफना , महावीर बैद, विनीत बोथरा एवं अन्य साथीमित्रों ने रक्तदान हेतु अपनी सेवाएं दी l
– समाचार प्रदाता: शशीकला बैद
सिलीगुड़ी तेयुप ने किया मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन

