भायंदर। ज्ञानशाला भायंदर वेस्ट की ऑनलाइन फर्स्ट पेरेंट्स – टीचर्स मीटिंग रखी गई, जिसमें स्थानीय सभा अध्यक्ष प्रदीपजी बच्छावत, तेयुप अध्यक्ष परेशजी भंडारी, महिला मंडल संयोजिका मंजूजी भण्डारी एवं कालूगणी जोन संयोजिका चंदाजी कोठारी ने अपने विचारों के साथ अपनी सहभागिता दर्ज करायी।
ज्ञानशाला के दोनों व्यवस्थापक सुनिल डांगी, विकास, छाजेड ने अपना दायित्व निभाते हुए, न्यू ज्ञानार्थियों को जोड़ने का प्रयास किया है। कोरोना के रहते किस तरह स्कूल स्टडी के साथ ऑनलाइन ज्ञानशाला भी मैनेज करनी है, सभी की राय ली गई। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, संपर्क पखवाड़ा किस तरह करें, इसकी रूपरेखा तैयार की गई एवं अपकमिंग प्रोग्राम की जानकारी दी गई।
इस मौके पर आगामी समय में होने वाले 3 दिवसीय शिविर बच्चों को ज्वाइन कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा पेरेंट्स की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। पेरेंट्स ने ऑनलाइन चल रही ज्ञानशाला की सराहना करके टीचर्स का उत्साह बढ़ाया। पेरेंट्स मीटिंग के बाद, टीचर्स एवं व्यस्थापक की मीटिंग चली, जिसमें अभिभावकों की राय पर विश्लेषण हुआ। मीटिंग में प्रशिक्षिका रिंकु भंडारी, कुशम खाब्या, लीला कच्छारा, चंदा कोठारी, सीमा बरलोटा, श्वेता वागरेचा, हेमा वागरेचा, मीता गुंदेचा, सुचिता वागरेचा की उपस्थिति रही। यह जानकारी JTN प्रतिनिधि पारस कच्छारा भायंदर ने दी।
भायंदर वेस्ट ज्ञानशाला का ZOOM APP पर अभिभावकों के साथ ऑनलाइन वार्तालाप

