मुंबई। श्री भिक्षु भक्ति मंडल सांताकु्ज ने तेरस निमित भजन संध्या का आयोजन किया। कोरोना लोकडाऊन को देखते हुए विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा घर बैठे बैठे ही भक्ति का आनंद लिया। मंडल के सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पिछले 16 वर्षो से हर सूदी की तेरस को मंडल द्वरा अनवरत रुप से भजन संध्या का आयोजन होता रहा है और आगे भी स्वामी भिखणजी की भक्ति/सु्त्ती यूं ही चलती रहे ऐसी भावना सभी सदस्यों ने व्यक्त की।
लगभग इस 3 माह के लॉकडाऊन के दौरान जूम ऐप, ग्रुप वीडीयो कॉलिंग आदि सोशल मीडीया द्वारा भरपूर भक्ती का आनंद लिया गया। लोगों का कहना है कि स्वामीजी की मेहर हम सभी पर और आप सभी पर भी बनी रहे एवं इस कोवीड19 की महामारी से सभी सुरक्षित रहें। मुंबई सभा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा गया कि “सभा आप के द्वार” का अनूठा और ऩायाब आयोजन किया। हम सभी आज पुनः जोर शोर से यही कामना करते हैं कि श्री नरेंद्रजी तांतेड व विजयजी पटवारी (राम लखन) की टीम फिर एक बार आगामी कार्यकाल संभालें।
सांताकु्ज में ऑनलाइन भिक्षु भक्ति का आयोजन

