By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: केजरीवाल सरकार की शिकायत पर सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

केजरीवाल सरकार की शिकायत पर सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज

Last updated: June 6, 2020 7:48 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की शिकायत पर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। दिल्ली सरकार ने अस्पताल पर कोरोना मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह शिकायत दर्ज कराई है।

राजधानी दिल्ली के इस बड़े प्राइवेट अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने शिकायत में आरोप लगाया है संक्रामक रोग अधिनियम 1897 के तहत दिए गए निर्देशों का अस्पताल की ओर से उल्लंघन किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

केजरीवाल का आरोप- बेड की कालाबाजारी कर रहे कुछ अस्पताल
आज ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के कुछ अस्पताल बेड की कालाबाजारी कर रहे हैं। केजरीवाल ने कोविड-19 के मरीजों को भर्ती करने से मना करने वाले और बेड की कालाबाजारी में लिप्त अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार एक आदेश जारी करने वाली है कि अस्पताल ऐसे मरीजों का उपचार करने से इनकार नहीं कर सकते।

‘भर्ती करने से इनकार नहीं कर सकते अस्पताल’
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी अस्पतालों में एक चिकित्सा पेशेवर को तैनात करेगी, जो आधिकारिक ऐप पर कोरोना वायरस मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की सूचना देंगे और ऐसे मरीजों की भर्ती सुनिश्चित कराने का काम करेंगे। केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार एक आदेश जारी करने जा रही है कि कोई भी अस्पताल कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने से इनकार नहीं करेगा और ऐसे मरीजों की जांच करने और उपचार करने की भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

भुलावे में ना रहें कि आका बचा लेंगे: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अधिकतर अस्पताल अच्छे हैं लेकिन कुछ बेड उपलब्ध कराने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। यह और कुछ नहीं बल्कि कालाबाजारी है। उन्होंने कहा, ”हम ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे और वे मरीजों को भर्ती करने से मना नहीं कर सकते। इसमें लिप्त माफिया को खत्म करने में कुछ समय लगेगा। ऐसे कुछ अस्पतालों की राजनीतिक पहुंच है लेकिन वे इस भुलावे में नहीं रहें कि उनके राजनीतिक आका उन्हें बचा लेंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”कुछ निजी अस्पताल हैं, जो ऐसा कर रहे हैं। पहले वे कहते हैं कि बेड नहीं है और फिर मरीजों को भारी रकम जमा करने को कहते हैं। क्या यह बेड की कालाबाजारी नहीं है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मरीजों के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता को लेकर जानकारी मुहैया कराने के लिए मंगलवार को एक ऐप की शुरुआत की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article XXX वेबसीरीज को लेकर बढ़ीं एकता कपूर की मुश्किलें, बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में भी FIR
Next Article भारत-चीन अधिक जांच करें तो कोरोना के मामले अमेरिका से ज्यादा आएंगे: डोनाल्ड ट्रंप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?