नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों में 9462 कोरोना संक्रमित बढ़े। इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 36 हजार 184 हो गई। इसके साथ संख्या के लिहाज से भारत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे इटली से आगे निकल गया है। https://www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक, भारत अब छठवें जबकि इटली सातवें स्थान पर है। इन आंकड़ों की मानें तो भारत में शनिवार सुबह तक 2 लाख 36 हजार 184 मामले थे। जबकि इसी दौरान इटली में यह आंकड़ा 2 लाख 34 हजार 531 था। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच देश अमेरिका, ब्राजील, रूस , स्पेन और ब्रिटेन हैं। हालांकि, मौतों के मामले में काफी अंतर है। भारत में 6 हजार 649 जबकि इटली में 33 हजार 774 लोगों ने दम तोड़ा है।
पिछले हफ्ते एक्टिव केस में औसतन 0.3% की कमी
हालांकि, लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं, जिसके कारण एक्टिव केस (जिन मरीजों का इलाज चल रहा है) के बढ़ने की औसत दर में कमी होती नजर आ रही है। बीते हफ्ते हर दिन औसतन 4.6% की दर से केस बढ़े इससे पहले वाले हफ्ते में यह रफ्तार 4.9% थी, यानी इसमें 0.3% की गिरावट देखी गई।
पिछले 15 दिन के एक्टिव केस
| तारीख | एक्टिव केस | बढ़त | प्रतिशत |
| 30 मई | 78729 | 3856 | 4.5 |
| 31 मई | 93368 | 3639 | 4.6 |
| 01 जून | 101070 | 3640 | 4.6 |
| 02 जून | 101070 | 4062 | 4.2 |
| 03 जून | 106711 | 5641 | 5.6 |
| 04 जून | 111893 | 5182 | 4.9 |
| 05 जून | 116290 | 4397 | 3.9 |
हर दिन औसत बढ़त = 4.6%
23 से 29 मई के एक्टिव केस
| तारीख | एक्टिव केस | बढ़त | प्रतिशत |
| 23 मई | 43140 | 3946 | 5.7 |
| 24 मई | 76809 | 3669 | 8.5 |
| 25 मई | 80059 | 3250 | 4.2 |
| 26 मई | 82208 | 2149 | 2.7 |
| 27 मई | 85832 | 3624 | 4.4 |
| 28 मई | 89739 | 3907 | 4.6 |
| 29 मई | 85873 | 3866 | 4.3 |
हर दिन औसत बढ़त = 4.9%
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए
| तारीख | केस |
| 5 जून | 9462 |
| 4 जून | 9838 |
| 3 जून | 9638 |
| 2 जून | 8820 |
| 31 मई | 8789 |
| 30 मई | 8364 |

