By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एक बेजुबान हथीनी की मौत ?
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

एक बेजुबान हथीनी की मौत ?

Last updated: June 5, 2020 9:50 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

दुनिया की दो घटनाएँ हमें विचलित करती हैं और इंसान की सोच पर सवाल खड़ी करती हैं। इन दोनों घटनाओं के मूल में एक तरह की समानता दिखती है जिसे हम रंग और नस्लभेद से समझ सकते हैं। अमेरिका में एक अश्वेत की श्वेत पुलिस आफिसर की तरफ़ से गला दबाकर की गई हत्या कर दी गई। वह चिल्लाता रहा कि उसे साँस की ज़रूरत है लेकिन काले- गोरे के भेद ने इंसानियत को तिलांजलि दे दिया। भारत में दक्षिणी राज्य केरल में बेजुबान हथीनी की मौत भी कुछ उसी तरह है। एक में इंसान ने इंसान का कत्ल किया। दूसरे में इंसान ने बेजुबान जानवर का। दोनों घटनाओं में नस्लभेद की गंध छुपी है। वहां काले- गोरे का तो यहाँ इंसान और बेजुबान जानवर का। अश्वेत तो दुनिया को यह जता दिया कि उसे सांस नहीँ मिल पाई और वह चल बसा। जिसकी वजह रहीं कि अमेरिका में मानवीयता इतनी विचलित हो गई कि गोरे- काले का भेद मिट गया और इंसानियत को बचाने इंसान सड़क पर उतर पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति को बंकर में छुपाना पड़ा। लेकिन बारूद से घायल बेजुबान हथिनी अपनी पीड़ा कैसे बताती।
भारत में सोशलमीडिया और पशुअधिकारवादियों में यह मामला बहस का मुद्दा बन गया है। एक तरह हम विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण बचाने का दिखावा कर रहें हैं तो दूसरी तरह इसी दिवस यानी 05 जून के सप्ताह भर पूर्व जंगली जीव हथीनी कि निर्मम हत्या कर दी जाती है। अपने आप में यह बड़ा सवाल है। इस पर विचार करना होगा। हालाँकि केंद्र सरकार ने केरल सरकार से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट माँगी है। घटना की जाँच के लिए एसआईटी गठित की गई है। पशुप्रेमी मेनका गाँधी ने इस पर आवाज़ उठाते हुए राहुल गाँधी पर बड़ा हमला बोला है। स्मृति ईरानी के साथ गोरखपुर से सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन ने भी इस पर बयान दिया है और केरल सरकार को घेरा है। मतलब यह साफ है कि हथिनी की मौत अब राजनीति के केंद्र में है। इसकी एक बड़ी वजह है कि राहुल गाँधी केरल से सांसद उनकी तरफ़ से इस पर कोई बयान नहीँ आया है। हमला ख़ुद उनकी चाची मेनका गाँधी की तरफ़ से किया गया लिहाजा राजनीति के लिए यह अहम बिंदु बन जाता है। ”
केरल के मलप्पुरम कि इस घटना की देश भर में निंदा हो रही है। बारूद भरे अनानस को निगलने के बाद उस बेजुबान ने कितनी बेइंतहा पीड़ा को सहा होगा इसकी कल्पना तक इंसान नहीँ कर सकता है। विस्फोट से घायल हथिनी इतने दर्द में थी कि तीन दिनों तक बिना कुछ खाए  वेलियार नदी में खड़ी रही। हथीनी के जबड़े फट गए थे। दांत टूट गए थे। उसके जिस्म में पीड़ा और जलन अधिक थीं।  इंसानी क्रूरता ने एक नहीँ दो जीवन को निगल लिया। हथिनी की पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि वह गर्भवती थी। पानी में डूबने की वजह से उसके शरीर के अंदर काफी पानी चला गया था, जिसके कारण फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। आख़िर यह जंग जानवरों से है या प्रकृति से। इंसान प्रकृति पर नियंत्रण चाहता है जबकि वह सामंजस्य। यहीं कारण हैं कि हम प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहें हैं। कभी बाढ़, सूखा, भूस्खलन, आँधी- तूफ़ान, अम्फन, निसर्ग, भूकम्प, टिड्डी दल और कोरोना जैसी महामारी का सामना कर हैं।
जरा सोचिए बेगुनाह हथीनी इंसान के तरफ़ से मिली इतनी पीड़ा के बाद भी इंसान को उसके गुनाहों की कोई सजा नहीँ दिया। उसने कोई उत्पात नहीँ किया। किसी भी इंसान को कोई क्षति नहीँ पहुँचाई। अपनी जान बचाने के लिए तीन दिनों तक नदी में खड़ी रहीं। निर्दोष हथीनी के इस त्याग का क्या हम ऐहसान चुका पाएँगे। यह कृत्य अक्षम्य और अमानवीय है। सभ्य समाज में इस तरह की जघन्यता को स्थान नहीँ मिलना चाहिए। वन्यजीव हमेशा हमारे विकास और सभ्यता के वाहक रहें हैं। हमारे पर्यावरण संरक्षण में इनका अतुलनीय योदगान है। इस अमानवीय घटना को अंजाम देने वालों की सूचना देने वालों के लिए एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर ह्यूमेन सोसायटी इंटरनैशनल इंडिया ने भी 50 हजार रुपये इनाम का ऐलान किया है। लेकिन क्या हम मानव सोच को बदल सकते हैं। वन विभाग ने घायल हथिनी को नदी से बाहर निकालने  का भरपूर प्रयास किया लेकिन सफल नहीँ हुए। वह घायल हथिनी को ऑपरेशन के ज़रिए ठीक करना चाहते थे।
भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसार, किसी जंगली जानवर के खिलाफ़ किसी भी प्रकार की हिंसा दंडनीय अपराध है। जिसमें केरल जैसा कृत्य भी शामिल है। बेजुबान जानवरों को कैद करना, हत्या करना, जहर देना, जाल में फंसाना। उसके शरीर के अंगों को चुराना या शिकार करना अपराध है। 2003 में इस अधिनियम में संशोधन किया गया और अधिक कठोर बना दिया गया। लेकिन इसके बाद भी बेजुबान जंगली जानवरों के खिलाफ़ हिंसा और अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीँ ले रहीं हैं। केरल की घटना सभ्य इंसानी समाज के लिए बड़ी शर्म की बात है। यह अहिंसा परमो धर्म: के मूलमंत्र के खिलाफ़ है। हमें इंसान और जानवर में फर्क से बचना होगा। केंद्र और राज्य सरकार को वन्यजीवों की रक्षा के लिए और कठोर क़दम उठाने चाहिए। समाज के लोगों को भी जंगली जानवरों के प्रति अपना नज़रिया बदलना होगा। अभियान चला कर समझाना होगा कि जंगल और जानवर हमारे लिए कितने खास हैं। पशु- प्रेमियों और अधिकारवादियों के साथ इस तरह की सामाजिक संस्था चलाने वालों को समाज में जागरूकता फैलानी होगी। केरल की घटना के दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीँ जाना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना रोगियों के शव किस तरह निपटा रहे, हाईकोर्ट ने उद्धव सरकार से मांगा हलफनामा
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्तिक आर्यन की पृथ्वी के लिए खास अपील

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?