By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सभा आपके द्वारः कांदिवली, मालाड, गोरेगांव व जोगेश्वरी क्षेत्रों के साथ हुई ऑनलाइन जूम मीटिंग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

सभा आपके द्वारः कांदिवली, मालाड, गोरेगांव व जोगेश्वरी क्षेत्रों के साथ हुई ऑनलाइन जूम मीटिंग

Last updated: June 4, 2020 10:40 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

मुंबई। बुधवार 3 जून 2020 को जूम एप पर कांदिवली , मालाड, गोरेगांव व जोगेश्वरी की ‘सभा आपके द्वार’ मीटिंग रखी गई।मीटिंग के प्रारंभ में ही 150 श्रावकों की उपस्थिति रही। मीटिंग का शुभारंभ सहमंत्री श्री मनोज सिंघवी ने पूज्यप्रवर व सभी चारित्र आत्माओं के वंदन व समनिवृंद को वंदामि नंगसामी करते हुए की। नमस्कार महामंत्र से सपना जी कोठारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
मंगलाचरण संगायिका श्रीमती मीनाक्षी भूतोड़िया ने किया। सभा के मंत्री विजय पटवारी ने इस उपक्रम के उद्धेश्य -कल्पना, योजना व क्रियानवती पर रूपरेखा रखी व कांदिवली में विराजित शाशनश्री साध्वी श्री कैलाशवतीजी के वीडियो क्लिप के द्वारा आशीर्वचन प्रदान करवाया। समणी श्री ज्योति प्रज्ञाजी एवं समणी श्री विपुल प्रज्ञाजी ने भी अपना आशीर्वचन प्रदान करवाया। सभा के कोषाध्यक्ष श्री योगेश चौधरी ने सभा की गतिविधियों को प्रस्तावना के रूप में रखा तथा कांदिवली राजभवन का चौखला है,इसका लाभ पूरे मुंबई को मिलता है ,ऐसा कहा।
मुम्बई सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्रजी तातेड़ ने सभा आपके द्वार के तृतीय चरण में कांदीवली, मलाड, गोरेंगाँव व जोगेश्वरी के सभी श्रावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके चोखले में मुंबई का राजभवन है,जिसका लाभ पूरी मुंबई को मिलता है तथा सभा की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना सहायता कोष में समाज ने अच्छा सहयोग दिया । मुंबई के विभिन्न सरकारी कोरोना वार्डों में भी चाय कॉफ़ी मशीन फ़ूड पैकेट वितरण एवं पीपीई किट का भी वितरण किया गया। समाज में कोई भी आर्थिक रूप से असमर्थ है तो सभा उनकी सहायता कर रही है व आगे भी करेगी । सार – संभाल एवं गति – प्रगति पर विचार रखते हुए अध्यक्ष महोदय ने अपने कार्यकाल में सम्पन्न प्रमुख गतिविधियों – पूज्यप्रवर दर्शन, ज्ञानशाला की विभिन्न गतिविधियां, उपासक श्रेणी, समन संस्कृति संकाय, पूज्यप्रवर रास्ते की सेवा व चौका सत्कार, मर्यादा महोत्सव, अक्षय तृतीया, आचार्य महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम – ज्योतिर्मय, प्रज्ञा अवतार, प्रज्ञा ज्योति व ज़रूरतमंद परिवारों की सेवा व चिकित्सा हेतु महत्वपूर्ण – अक्षय कोष संपोषक योजना, सदस्यता अभिवृद्धि अभियान, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा हेतु लोन व विशेष रूप से 2023 पूज्यप्रवर मुंबई चतुर्मास इत्यादि विषयों पर प्रकाश डाला एवं श्रावक समाज के सभी दानदाताओं व सभा के सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं का जिन्होंने अपने श्रम का नियोजन किया उन सबका तहे दिल से आभार प्रकट किया तथा 2019 महासभा द्वारा मुंबई सभा को श्रेष्ठ सभा के रूप में मूल्यांकित किया। इसके लिए महासभा परिवार को धन्यवाद प्रेषित किया। कांदिवली से प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसजी दुग्गड़, शांतिलालजी कोठारी, जवरीमली नौलखा, योगेशजी चौधरी, विनोद जीबोहरा, अशोकजी कोठारी आदि अनेक निष्ठावान कार्यकर्ताओं का उल्लेख किया।
कांदिवली सभाध्यक्ष श्री जवरीमल नौलखा ने मुंबई सभा को विभिन्न कार्यों के लिए धन्यवाद प्रेषित किया ।निर्मला नवलखा ने कहा कि जैन विद्या का प्रसार हो। तेयुप कांदिवली अध्यक्ष अशोक कोठारी ने ज्ञानशाला ऑनलाइन चलाने का प्रयास तथा 200 बच्चे
प्रेक्षाध्यान का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कांदिवली महिला मंडल संयोजिका प्रतिमा पीचा ने कांदिवली में चल रही धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी। मालाड सभा अध्यक्ष दलपतजी बाबेल ने मुंबई सभा को धन्यवाद प्रेषित किया। तेयुप मालाड अध्यक्ष अनिल चोरडिया व मालाड महिला मंडल संयोजिका संगीता परमार ने मुंबई सभा को अपने यहाँ विभिन्न गतिविधियों की जानकारी के साथ मुंबई सभा को धन्यवाद दिया। गोरेगांव से प्रवक्ता उपासक श्री सुरेश जी ओस्तवाल ने गुरुभक्ति के रूप में प्रतिदिन एक उपवास की योजना Goregaon में चल रही है इसकी जानकारी रखी, निरोगी कैसे रहें, उसके लिए आह्वान किया।
तेयुप गोरेगांव अध्यक्ष दिनेश बोहरा ने 49 महीनों की तपोयज्ञ योजना की जानकारी दी। ब्लड डोनेशन के लिए अपनी सहभागिता के लिए अपनी सहमति दी।
गोरेगांव महिला मंडल संयोजिका अंजना चंडालिया ने मुंबई सभा को धन्यवाद दिया। जोगेश्वरी तेयुप अध्यक्ष कमलेश बड़ाला ने मुंबई सभा को धन्यवाद दिया। मलाड से वरिष्ठ श्रावक श्री सुखलाल जी
कच्छारा ने सभाध्यक्ष के 18 महीने की विकास यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। कांदीवली से प्रेक्षा प्रशिक्षक श्री पारसमल दुग्गड़ ने प्रेक्षाध्यान के द्वारा अपनी इम्युनी सिस्टम बढ़ाने का आह्वान किया। जोगेश्वरी से सीमा सिंघवी ने ज्ञानशाला की गति-प्रगति की जानकारी दी।
सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल बाफना ने पूरे श्रावक समाज से सभा द्वारा किसी भी तरह के भूल के लिए श्रावक समाज से क्षमा याचना की तथा सभी से उपासक श्रेणी में जुड़ने का आह्वान किया। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद बोहरा ने अक्षय कोष एवं ज्ञानशाला की विस्तृत चर्चा की। अक्षय कोष का समाज को क्या लाभ मिलेगा, उसका विस्तार से उल्लेख किया।
भीमराजजी सुराणा ने कोरोना सहायता कोष की जानकारी दी। कोरोना सहायता कोष के दानदाताओं का धन्यवाद किया। सभा उपाध्यक्ष श्री मांगीलाल छाजेड़ ने जनगणना की विस्तृत जानकारी दी।
अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष श्री बीसी भलावत ने कांदिवली को कार्यकर्ताओं की उर्वरा भूमि बताया। 2023 के चातुर्मास के लिए सभा को मंगलकामनाएं दी। कोरोना के एक वर्ष बाद हमें बहुत बड़ा अवसर आर्थिक क्षेत्र में भी मिल सकता है। हम इस कोरोना काल में सकारात्मक रहें। अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी के राष्ट्रीय संयोजक श्री प्यारचंद मेहता ने सभा द्वारा किए जा रहे सभी रचनात्मक कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। महासभा के कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र मुणोत ने महासभा द्वारा संचालित तीन श्रेणियों का जिक्र किया। ज्ञानशाला उपासक श्रेणी और तेरापंथ कार्ड से जुड़ने का आह्वान किया।
वरिष्ठ श्रावक श्री थानमल बैद ने सभा को धन्यवाद दिया। देवेंद्र कावड़िया ने सभा को कविता के माध्यम से साधुवाद प्रेषित किया। संजय मुणोत मालाड सभा मंत्री ने सभा को धन्यवाद प्रेषित किया। अशोक चौधरी ने 25 मेंबर का हेल्थ इंश्योरेंस करवाने का आश्वासन दिया। अजय डांगी ने सभा को धन्यवाद प्रेषित किया। भंवरलालजी बाफना ने आभार प्रकट किया।
सभा कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी और कुशल संचालन विजय पटवारी व मनोज सिंघवी ने जुगलबंदी के साथ किया। टेकनिकल सपोर्ट टी पी एफ अध्यक्ष दीपक डागलिया ने दिया। नितेश धाकड़ ने चैट बॉक्स के द्वारा सभी का स्वागत व आभार किया।
विशेष सभा आपके द्वार परिकल्पना में पूरी सभा टीम के अलावा विशेष रूप से प्रचार प्रसार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोदजी बोहरा, सहमंत्री श्री नरेंद्रजी सिंघवी, सहमंत्री श्री गौतमजी डागा, उपाध्यक्ष श्री भगवतिजी पटवारी* आदि का सहयोग रहा ।
हस्तीमल डांगी ने पूरे कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट बनायी। मीडिया से महावीर बड़ाला, प्रमोद सूर्या व दिनेश चक्रवाती साथ में जुड़े। सभा पदाधिकारीयो में बाबूलाल समदरिया, सुरेश राठौड़, गणपत ड़ागलिया, रजनीश मेहता, ख्यालिलाल कोठारी,गौतम डागा, नरेंद्र सिंघवी
सुमन चपलोत , अनिता परमार, राजश्री कच्छारा इत्यादि उपस्तिथ रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हाई सिक्‍यॉरिटी आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा विजय माल्‍या
Next Article साढ़े 13 हजार मोबाइल में चल रहा एक ही आईएमईआई नंबर, चीन की कंपनी पर मेरठ में मुकदमा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?