सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला, बोले- पूरी तरह फेल हो गया लॉकडाउन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला, बोले- पूरी तरह फेल हो गया लॉकडाउन

Last updated: May 26, 2020 4:00 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां वायरस तेजी से बढ़ रहा है और हम लॉकडाउन को हटा रहे हैं। लॉकडाउन का उद्देश्य विफल हो गया है। भारत एक असफल लॉकडाउन के परिणाम का सामना कर रहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश और दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन और अलग-अलग तरह की पाबंदियां लागू हैं, मगर अब तक इसकी रफ्तार में कमी देखने को नहीं मिल रही है। भारत में कोरोना वायरस का कहर तेज गति से और बढ़ता ही जा रहा है और इसके पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 लाख 45 हजार के करीब हो गई है।

अब तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 145380 पहुंची है, जिनमें से 4167 लोगों की मौत हुई है और 60490 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं विश्व स्तर की बात करें तो दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की सख्या 55 लाख पार कर चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,535 नए केस सामने आए हैं और करीब 146 लोगों की मौतें हुई हैं। मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 1,45,380 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 1,45,380 केसों में 80,722 एक्टिव केस हैं, वहीं 60,490 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1695 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। महाराष्ट्र में कोरोना ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। यहां कोविड-19 के कुल 52667 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जो किसी भी राज्य से कई गुना अधिक है। इनमें से 15786 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1695 लोगों की जान जा चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट: सब्जी बेचने वाले का बेटा हिमांशु राज बना स्टेट टॉपर
Next Article पाकिस्तान समर्थित पत्थरबाजों की तरह चीनी सेना ने दिखाया व्यवहार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026
बर्थडे स्पेशल: प्रभास पर बड़ी फिल्मों का दांव क्यों लगाते हैं फिल्ममेकर्स? 
entertainment
October 23, 2026
अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार बनने की संभावना नहीं: अमित शाह
national
October 23, 2026
सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?